Doordrishti News Logo

साइबर क्राइम: केवाईसी अपडेट के नाम पर खाते से 3.97 लाख की ठगी

जोधपुर, साइबर ठगों ने केवाईसी अपडेट के नाम पर अपना जाल ज्यादा बिछाना शुरू कर दिया है। लगातार केवाईसी अपडेट के नाम पर ठगी की वारदातें सामने आ रही हैं। एक बार फिर शहर में केवाईसी अपडेट के नाम पर शातिर ने खाते से 3.97 लाख की ठगी कर ली। पीडि़त ने इस बारे में माता का थान पुलिस थाने में आईटी एवं धोखाधड़ी में केस दर्ज करवाया है।

माता का थान पुलिस ने बताया कि इस बारे में सी-214 कीर्तिनगर राम सागर चौराहा के पास में रहने वाले पोकरराम पुत्र मोडाराम जाट की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसके पास किसी अंजान शख्स ने फोन कर बताया कि वह बीएसएनएल कार्यालय से बोल रहा है और सिम कार्ड ब्लॉक ना हो इसके लिए केवाईसी अपडेट करें। तब उसने एक लिंक भेजा और नेटबैंकिंग या क्रेडिट कार्ड के जरिए दस रूपए डालने को कहा।

झांसे में आने पर शातिर ने बाद में एक लिंक डॉंट ऐप इंस्टाल करने को कहा। इस ऐप को इंस्टाल किए जाने के साथ ही उसके खाते से अलग-अलग किश्तों में पांच बार में 3 लाख 97 हजार 700 रूपए पार हो गए। इस पर उसने बैंक से भी संपर्क साधा मगर कोई संतोष जनक जवाब नहीं मिल पाया। आखिरकार पीडि़त ने माता का थान पुलिस थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज करवायी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जोधपुर में स्लीप एपनिया जांच के लिए दो मशीनें-चिकित्सा मंत्री

March 5, 2026

बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सीमा ज्ञान के लिए होगा ज्वॉइंट सर्वे-वन राज्य मंत्री

March 5, 2026

ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण अप्रेल में रेल यातायात रहेगा प्रभावित

March 5, 2026

जोधपुर-जैसलमेर सेक्शन पर 121 किमी/घंटा हाई-स्पीड परीक्षण सफल

March 5, 2026

दीपक चौधरी ने जोधपुर मंडल के डीसीएम का कार्यभार संभाला

March 5, 2026

लाडनूं यार्ड में एलसी पर बॉक्स पुशिंग का कार्य पूरा

March 5, 2026

गैस सिलेण्डर से भरे ट्रक ने छीनी दो जिंदगियां

March 5, 2026

खजुराहो-उदयपुर व स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के समय में बदलाव

March 5, 2026

नि:शुल्क मेमोग्राफी जांच एवं स्तन कैंसर जागरूकता शिविर रविवार को

March 5, 2026