Doordrishti News Logo

जोधपुर, नगर निगम की कार्यप्रणाली को बेहतर और सुगम बनाने के उद्देश्य को लेकर निगम ने अपनी विभिन्न सेवाओं को ऑनलाइन करने का निर्णय लिया है और अब आमजन ट्रेड लाइसेंस, अग्निशमन अनापत्ति प्रमाण पत्र, सीवर कनेक्शन अनुमति, यूडी टैक्स, भवन निर्माण अनुमति ऑनलाइन ही प्राप्त कर सकेंगे। नगर निगम आयुक्त (उत्तर) रोहिताश्व तोमर ने बताया कि राज्य सरकार ने अधिक से अधिक सेवाओं को ऑनलाइन करने के निर्देश दिए थे निगम लगातार अपनी सेवाओं को बेहतर करने की दिशा में काम कर रहा है। इसी को लेकर निगम ने अब अपनी कुछ सेवाओं को ऑनलाइन किया है। तोमर ने बताया कि आवेदक ट्रेड लाइसेंस, सीवरेज कनेक्शन, निर्माण अनुमति कार्य ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से कर सकेंगे और ऑनलाइन पोर्टल ही इनका शुल्क जमा कराया जा सकेगा। तोमर ने बताया कि अगले 15 दिनों तक एकल खिडक़ी पर इन सेवाओं के लिए आवेदन कर सकेंगे उसके बाद केवल ऑनलाइन पोर्टल पर ही आवेदन किए जा सकेंगे। नगर निगम आयुक्त दक्षिण अमित यादव ने बताया कि एसएसओ लॉगिन के माध्यम ऑनलाईन आवेदन करने पर प्रार्थी को समय समय पर फ़ाइल पर क्या कार्यवाही चल रही है व फ़ाइल किस स्तर पर किसके पास है का ऑनलाइन स्टेटस का पता चल सकेगा, ताकि प्रार्थी को अनावश्यक निगम के चक्कर नही लगाने पड़ेंगे।

Related posts:

विशाखापट्टनम गाड़ी से 5.21 लाख का 10.430 किग्रा.गांजा बरामद

July 27, 2026

कारगिल विजय सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान का अमर प्रतीक-राज्यपाल

July 27, 2026

कुड़ी भगतासनी में 98.98 लाख के विद्यालय भवन का शिलान्यास

July 27, 2026

उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने शिशु एवं बालिका गृह का किया निरीक्षण

July 27, 2026

उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने किया मण्डोर व कायलाना का अवलोकन

July 27, 2026

तीनों विधानसभा के बूथों पर सुनी प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात

July 27, 2026

आत्मजागरण का मार्ग प्रशस्त करने की सशक्त जीवनदृष्टि है सत्संग-राज्यपाल

July 27, 2026

शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज का सावन महोत्सव 16 अगस्त को

July 27, 2026

एसी से निकल रहे पानी को लेकर परिवार पर हमला

July 26, 2026