नागरिक सुरक्षा विभाग ने मनाया 59 वां स्थापना दिवस
जोधपुर, नागरिक सुरक्षा विभाग ने अपना 59 वां स्थापना दिवस सोमवार को अतिरिक्त जिला कलेक्टर द्वितीय (सिटी) सतवीर सिंह यादव के आतिथ्य में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सूरसागर में मनाया। अतिरिक्त जिला कलक्टर यादव ने झण्डारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में प्रशिक्षण प्रभारी नरपतलाल प्रजापत के निर्देशन में आपातकालीन परिस्थिति में बचाव के तरीके, हाइराईजिग इमारतों से बचाव कार्य एवं अग्निश्मन यंत्रों का जीवंत प्रदर्शन किया।

स्वयंसेवकों द्वारा संयुक्त अभ्यास कर आम नागरिकों में आपातकालीन एवं प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए जागरूक करने के साथ ही नागरिक सुरक्षा विभाग से जुड़कर आपात कालीन परिस्थितियों में उच्च मनोबल के साथ कार्य करने पर बल दिया। इस अवसर पर नागरिक सुरक्षा के उप नियंत्रक रामदीनाराम जाट, डिप्टी चीफ वार्डन तेजसिंह पंवार, पार्षद देवेन्द्र कुमार सोलंकी, सब फायर अॅाफिसर गुरतेज सिंह, अश्विनी दवे तथा विद्यालय की प्रधानाचार्य आशा मीणा उपस्थित थी।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी आज

जीएसटी सुधार 2026:उद्योग एवं व्यापार जगत पर प्रभाव और चुनौतियों पर विशेष संगोष्ठी आज

घर के आगे गाड़ी खड़ी करने की बात पर विवाद

दोनों पक्ष की तरफ से क्रॉस में केस दर्ज

बागवानी करने वाले युवक ने भूल से पिया कीटनाशक पानी,मौत

सरपंच व वार्ड पंचों में दिखा ग्रामीणों का उत्साह

परशुराम महादेव मंदिर का पाटोत्सव मनाया

