Doordrishti News Logo

एमबीएम विवि के कुलपति प्रो. अजय शर्मा की तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. गर्ग से शिष्टाचार भेंट

  • उच्च एवं तकनीकी शिक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर हुआ विचार विमर्श
  • प्रदेश की उच्च शिक्षा के उत्तरोत्तर विकास को प्रतिबद्ध एमबीएम
  • विभिन्न पाठ्यक्रमों से विद्यार्थी को मिलेंगे प्रगति के समुचित अवसर

जोधपुर, एमबीएम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफ़ेसर अजय कुमार शर्मा ने प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ सुभाष गर्ग के जोधपुर आगमन पर मुलाकात कर मेवाड़ी पाग से स्वागत किया। इस अवसर पर प्रो.शर्मा ने संवाद के दौरान एमबीएम विश्वविद्यालय की वर्तमान प्रगति स्थिति, शैक्षिणक गतिविधियों,भावी कार्य योजनायों और शैक्षिक उन्नयन से संबंधित अपनी प्राथमिकताओं के बारे में तकनीकी शिक्षा मंत्री को अवगत कराया। प्रो.शर्मा ने कहा कि नवस्थापित एमबीएम विश्वविद्यालय विभिन्न रोजगार परक पाठ्यक्रमों के माध्यम से प्रदेश के उच्च शिक्षा के विद्यार्थियों को सर्वांगीण अकादमिक विकास के अवसर प्रदान करने के लिए कृत संकल्प है। उन्होंने नव स्थापित एमबीएम विश्वविद्यालय के अकादमिक विकास और उच्च शिक्षा के गुणात्मक मापदंडों के आवश्यक निर्धारण पर प्रतिबद्धता प्रकट की।

एमबीएम विवि के कुलपति प्रो. अजय शर्मा की तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. गर्ग से शिष्टाचार भेंट

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप उच्च शिक्षा के रचनात्मक उद्देश्यों के सफल क्रियान्वयन में विश्वविद्यालयों की महत्वपूर्ण भूमिका है। नई नीति के साथ उच्च एवं तकनीकी शिक्षा के बदलते स्वरूप को अपनाते हुए विश्वविद्यालय में श्रेष्ठ नवीनतम तकनीक, नवाचार, लाभदायक अकादमिक योजनाओं, शैक्षणिक अनुसंधान के माध्यम से विश्वविद्यालय को विकसित किया जाएगा। उच्च शिक्षा में गुणवत्ता का होना आवश्यक है। विश्वविद्यालय द्वारा राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के नवाचारों के साथ शोध व शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाया जाएगा, साथ ही विधार्थियों के कौशल विकास एवं व्यक्तित्व विकास के लिए भी काम करेंगे। विश्वविद्यालय का प्रयास होगा की विश्वविद्यालय के विद्यर्थियों को इस दृष्टि से प्रशिक्षित किया जाए।

कुलपति प्रो. अजय कुमार शर्मा ने एमबीएम के विश्वस्तरीय विश्वविद्यालय की अवधारणा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुणवत्तापरक तकनीकी शिक्षा ज्ञान की गतिशीलता,राष्ट्र के सामाजिक-आर्थिक विकास हेतु बहुत महत्त्वपूर्ण है। उच्चतर शिक्षा में गुणवत्ता और मानकों का निर्धारण आवश्यक है। हमें भी अपने विश्वविद्यालयों को नवाचार, आर्थिक विकास, सामाजिक विकास और उद्यमिता के लिए उत्प्रेरक बनाने की आवश्यकता है। एमबीएम विश्विद्यालय भारत में विश्‍वस्‍तरीय, भविष्‍योन्‍मुखी शिक्षा उपलब्‍ध करायेगी। इस अवसर पर उच्च शिक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ। एमबीएम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजय कुमार शर्मा की तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग से यह शिष्टाचार स्वागत भेंट वार्ता थी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की कार्रवाई तीन प्रतिष्ठानों में एमआरपी जांच

October 29, 2026
एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

October 29, 2026
दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

October 29, 2026
वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

October 29, 2026
पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

परिचित बनकर खाते में पैसे डालना बताया फिर शातिर ने फ्रॉड कर खाते से निकाले 50 हजार

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

कला उत्सव 2026 में जेएनवीयू का शानदार प्रदर्शन

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

कमला नेहरू टीबी अस्पताल को मिली आधुनिक महिला वार्ड की सौगात

October 29, 2026