Doordrishti News Logo

गुरु नानकदेवजी का 552वाँ प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया

जोधपुर, गुरुद्वारा श्रीगुरु रामदास साहिब चौपासनी हाउसिंग बोर्ड नानकदेवजी महाराज का 552वॉ प्रकाश गुरपरब रविवार 5 दिसंबर 2021 को मनाया गया। प्रधान बलदेव सिंह ने बताया कि सिख पंथ के संस्थापक पहली पातशाही श्रीगुरु नानकदेवजी जिन्होंने अव्वल अल्लाह नूर उपाईया, कुदरत के सब बंदे, एक नूर ते सब जग उपजिया कौन भले कौन मंदे का संदेश देकर संपूर्ण मानव जाति को एक सूत्र में बांधने का प्रयास किया तथा भेदभाव को मिटाते हुए ईश्वर एक है हम सब उनकी संतान हैं का उपदेश दिया।

गुरु नानकदेवजी का 552वाँ प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया

ऐसे प्रमुख समाज सुधारक गुरु के 552वॉ प्रकाश गुरपरब 5 दिसंबर को जोधपुर में बड़ी धूमधाम, उत्साह व उल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर पंथ के महान कीर्तनी भाई महेंद्रजीत सिंह दिल्ली वाले, और जोधपुर के समूह रागी जत्थे ज्ञानी प्रीतम सिंह, गुरमीत सिंह, वीर सिंह ने अपनी मधुर वाणी से गुरुवाणी कीर्तन व कथा तथा गुरमत विचारों द्वारा साध संगत को गुरु के चरणों में जुड़ने को कहा।

गुरु नानकदेवजी का 552वाँ प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया

इस कार्यक्रम में विधायक मनीषा पवार, महापौर कुंती परिहार, दानिश फौजदार ने गुरु ग्रंथ के आगे मत्था टेक आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर गुरुद्वारा कमेटी के मेंबर कुलदीप सिंह सलूजा, दर्शन सिंह लोटे, कृपाल सिंह, हरदयाल सिंह, अवतार सिंह, जितेंद्र सिंह, मोहन सिंह, तरनदीप सिंह, जगमोहन सिंह, सतपाल सिंह, मनजीत सिंह, प्रदीप कोटवानी, मनमोहन सिंह वालेचा, सुरेंद्र कौर, भारती, निकी, वर्षा आदि ने इस कार्यक्रम में सहयोग दिया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

आज सुबह से गहरा चंद्र ग्रहण,भारत में दृश्यता शून्य

August 28, 2026

सरकारी स्कूल में घटिया मिड डे मील का वीडियो वायरल

August 21, 2026

निकाय चुनावों की घोषणा के बाद कमिश्ररेट के 24 पुलिस निरीक्षकों का तबादला

August 19, 2026

राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म 17 व 18 अगस्त को जोधपुर प्रवास पर

August 17, 2026

4.405 किलो डोडा पोस्त व 359 ग्राम अफीम दूध बरामद 1 गिरफ्तार

August 16, 2026

PIB जयपुर द्वारा मीडिया कार्यशाला का आयोजन

August 12, 2026

उत्तराखंड में भूकंप

August 10, 2026

कंटेनर ट्रेन चलाने वालों को बड़ी राहत,एक लाइसेंस से पूरे देश में दौड़ेगी ट्रेन

August 9, 2026

हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना हो रही प्रगाढ़-पटेल

August 9, 2026