Doordrishti News Logo

विद्यार्थियों को मास्क व सेनेटाइजर और जरूरतमंद को कम्बल वितरित

सामाजिक सरोकार निभा कर मनाई शादी की वर्षगांठ

जोधपुर, लाॅयंस क्लब श्रृद्धा की ओर से श्रीसरस्वती बाल वीणा भारती उच्च माध्यमिक विद्यालय में रक्तदान महादान जागृति कार्यक्रम आयोजित किया गया। सभी विद्यार्थियों को प्रपत्र वितरित कर रक्तदान के लिए प्रोत्साहित किया। नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों को फल और बिस्किट वितरित किये। अनिलजी चौधरी ने अपनी शादी की सालगिरह पर सभी विद्यार्थियों को स्नेह भोज दिया और जरूरतमंद विद्यार्थियों को कम्बल वितरित किये। विद्यार्थियों को मास्क व सेनेटाइजर भी वितरित कर कोविड-19 के प्रति सभी को सजग किया।

विभागीय गाइड लाइन के अनुपालन का संदेश दिया। लाॅयन अरुणा चौधरी ने सभी विद्यार्थियों से आह्वान किया कि जरूरतमंद की सेवा करने को हर विद्यार्थियों को जागरूक रहना चाहिए। लायंस क्लब श्रृद्धा के अन्य पदाधिकारियों ने आह्वान किया कि अपने लक्ष्य के प्रति सजकता के साथ शिक्षा ग्रहण कर जीवन को सफल बनाना है। संस्था प्रधान ने लायंस क्लब श्रद्धा के सभी पदाधिकारियों को पुष्पहार पहनाकर अभिनन्दन किया और निवेदन किया कि विद्यार्थियों को जागरूक करने हेतु विद्यालय पर आशीर्वाद बनाए रखें।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

राज्यपाल बागड़े पहुंचे केंद्रीय मंत्री शेखावत के निवास पर

February 21, 2026

आगामी बजट में पत्रकारों के लिए विशेष प्रावधानों की मांग

February 9, 2026

कारोबारी को लिया एक दिन की पुलिस अभिरक्षा में

February 9, 2026

भारी मात्रा में टिन और वेपर मिले 200 टिन घी, घी तेल के टैंक और सिलेण्डर चूल्हे सीलबंद

February 7, 2026

केंद्रीय बजट से आशाएं

January 30, 2026

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार का विमान हादसे में निधन

January 28, 2026

हड़ताल पर रहे बैंक कर्मचारी करोड़ों का लेनदेन प्रभावित

January 27, 2026

जोधपुर आईटी यूनियन का स्नेह मिलन सक्षम-2025 संपन्न

December 21, 2025