Doordrishti News Logo

छात्रकला पुरस्कारों की घोषणा

जयपुर, राजस्थान ललित कला अकादमी की 41 वीं छात्रकला प्रदर्शनी के निर्णायक मण्डल ने राज्य के 10 छात्र-छात्राओं की कलाकृतियों को पुरस्कार योग्य घोषित किया है। राजस्थान ललित कला अकादमी के सचिव डाॅ रजनीश हर्ष ने बताया कि निर्णायक मण्डल द्वारा बादल बैरवा जयपुर (वर्क ऑन द प्रोसेस-2),नैना सोमानी उदयपुर (एनक्लोजर बिंथ द मेरिन फोलियाज), दीपक सोनी बांरा (सपनो की डोर), अन्तिमिका राजपुरोहित अजमेर (हिजटोरिक-2), धीरज सैनी जयपुर (प्रकृति के प्रकाश), मोहित शर्मा जयपुर (माई ड्रीम वर्ल्ड-20), आयुष गहन जयपुर (एकांकिका), शिवानी सिंह जयपुर (नेचर-2), प्रभुलाल गमेती उदयपुर (हुतात्मा-2) एवं संजय शर्मा जयपुर (बिन्दु-2) को पुरस्कार के लिए योग्य घोषित किया है।

इस प्रदर्शनी के लिए राज्य भर से 172 छात्र-छात्राओं की 424 कलाकृतियां प्राप्त हुई थी जिसमें से निर्णायक मण्डल ने प्रदर्शनी के लिये 72 छात्र-छात्राओं की 91 कलाकृतियों का चयन किया। इनमें पुरस्कृत कलाकृतियां भी सम्मिलित हैं। प्रदर्शनी के उद्घाटन अवसर पर पुरस्कृत 10 छात्र-छात्राओं को दस-दस हजार रूपये के नकद पुरस्कार, प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किये जायेंगे। निर्णायक मण्डल के सदस्य गोपाल आचार्य भीलवाडा, वागाराम चौधरी जोधपुर एवं पंकज गहलोत सुमेरपुर (पाली) थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews