केंद्रीय जलशक्ति मंत्री ने की राज्य में जल जीवन मिशन की समीक्षा
अगरतला, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मंगलवार को त्रिपुरा में जल जीवन मिशन की समीक्षा की और राज्य में योजना की प्रगति पर संतोष जताया। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा ने 2022 तक हर घर नल से जल पहुंचाने का लक्ष्य रखा है और इस दिशा में वो तेजी से आगे बढ़ रहा है। त्रिपुरा अगरतला में केन्द्रीय मंत्री शेखावत का भव्य स्वागत किया गया। शेखावत पश्चिम बंगाल के बाद मंगलवार को त्रिपुरा पहुंचे और मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब के साथ राज्य के

जलशक्ति विभाग की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने केंद्रीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य के दिल्ली में जो भी प्रोजेक्ट्स रुके हुए हैं, उन्हें जल्द क्लियर करें। उन्होंने त्रिपुरा के अधिकारियों को भी इस योजना पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। शेखावत ने कहा कि केंद्र हर संभव मदद को तैयार है। शेखावत ने अगरतला पश्चिम जिले में मोहनपुर विधान सभा क्षेत्र के उत्तर विजय नगर गांव में दो डिप ट्यूबवेल्स का उद्घाटन भी किया। मोहनपुर में आयोजित जनसभा में केंद्रीय मंत्री ने केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने राज्य सरकार की उपलब्धियों को भी गिनाया। शेखावत ने कहा कि राज्य में भाजपा नेतृत्व की सरकार बनने से पहले केवल 26,000 घरों में नल कनेक्शन

लगे थे, लेकिन मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब के नेतृत्व में राज्य सरकार ने 90,000 घरों तक नल से जल पहुंचाया है। मार्च तक 1 लाख घरों तक नल से जल पहुंच जाएगा। लॉकडाउन के दौरान भी त्रिपुरा ने अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन में छोटे और पहाड़ी राज्यों में त्रिपुरा नंबर वन रहा है। पहले की सरकारें उत्तर-पूर्वी राज्यों की अनदेखी करती थीं, लेकिन जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बनी है, तब से उत्तर-पूर्वी राज्यों को विशेष तवज्जो दी जा रही है। त्रिपुरा भी प्रगति के मार्ग पर है और अन्य राज्यों के साथ कदम से कदम मिला रहा है।
Related posts:

सेवा कार्यों के साथ मनाया महापौर प्रसन्नचंद मेहता का जन्मदिन
मधुमेह से बचाव की शुरुआत गर्भकाल से करें

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

