Doordrishti News Logo

एफसीआई ने मनाया आजादी का अमृत महोत्सव सप्ताह

  • कार्यालय में हुआ आयोजन
  • राज्यसभा सांसद गहलोत थे मुख्य अतिथि

जोधपुर,भारतीय खाद्य निगम मंडल कार्यालय जोधपुर के तत्वधान में आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में गुरुवार को भारतीय खाद्य निगम, हेवी इंडस्ट्रीयल एरिया बासनी फेज आगार भगत की कोठी में आजादी का अमृत महोत्सव समारोह सप्ताह मनाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राजेन्द्र गहलोत सांसद राज्यसभा शिरकत की एवं अध्यक्षता सूर्यकांता व्यास, एमएलए सूरसागर के साथ अति विशिष्ठ अतिथि वनिता सेठ महापौर एवं किशन लड्डा उपमहापौर नगर निगम दक्षिण मौजूद थे।

एफसीआई ने मनाया आजादी का अमृत महोत्सव सप्ताह

अरूण कुमार, सहायक महाप्रबंधक (गुनि) भाखानि, क्षेत्रिय कार्यालय जयपुर, हेमेन्द्र नागर जिला रशद अधिकारी प्रथम एवं अनिल पंवार जिला रशद अधिकारी द्वितीय बतौर विशिष्ठ अतिथि मौजूद थे। इस अवसर पर अतिथियों ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव भारत सरकार की एक पहल है जो प्रगतिशील भारत के 75 साल और इसके लोगों, संस्कृति और उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास को मनाने और स्मरण करने के लिए मनाया जा रहा है। पूर्व में मंडल प्रबधक फंगलो ने महोत्सव में सभी का स्वागत करते हुए भारतीय खाद्य निगम के मूल उद्देश्य नियमित रूप से खाद्यान वितरण के साथ कोरोना काल के दौरान निगम द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन अभियान

July 16, 2026

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026

प्रो.गोविंद गुप्ता ने आयुर्वेद विवि कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया

July 16, 2026

राजकीय नर्सिंग कॉलेज में अंगदान महादान पर हुई प्रतियोगिता

July 16, 2026