Doordrishti News Logo

नशेडिय़ों के खिलाफ अभियान, 50 नशेड़ी गिरफ्तार

सात वाहन भी सीज किए गए

जोधपुर, कमिश्नरेट में बढ़ते अपराधों व नशा प्रवृति की रोकथाम को लेकर लगातार ऑपरेशन तौबा का अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए टीम गठित कर नशेडिय़ों की धरपकड़ की जाती है। इसी क्रम में रविवार को कमिश्नरेट के कई थानों में नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 50 नशेडिय़ों को पकड़ा गया। पुलिस कमिश्नर जोस मोहन के निर्देश पर कमिश्नरेट के अलग-अलग थाना इलाकों में रविवार को एक बार फिर कार्रवाई की गई। एसीपी दरजाराम ने बताया कि रातानाडा थाना इलाके में कार्रवाई की गई। इसके लिए विशेष टीम ने नशेडिय़ों की अधिक आमद- रफत वाले विशेष स्थानों को चिन्हित कर धरपकड़ का अभियान शुरू किया गया।

जिसके तहत कुल 27 युवाओं को दस्तयाब कर पुलिस थाना रातानाडा लाया गया, फिर उनसे पूछताछ की गई। इस दौरान नशेडिय़ों के 7 वाहनों को एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया। समस्त दस्तयाबसुदा नशेड़ी व्यक्तियों को बाद में नशेडी लोगों के अभिभावकों को बुलाकर नशा नहीं करने को लेकर लिखित में रिपोर्ट ली गई। जिसमें भविष्य में नशा नहीं करने की शपथ दिलाई गई। इसी प्रकार एसीपी नीरज शर्मा ने बताया कि रविवार को नशेडिय़ों की धरपकड़ करते हुए कुल 33 नशेडिय़ों को पकड़ा गया। जिसमें दो मुकदमें दर्ज करते हुए एक वारंटी को भी गिरफ्तार किया गया।

इस दौरान प्रतापनगर थानाधिकारी सोमकरण, देवनगर थानाधिकारी जयकिशन सोनी, चौहाबो थानाधिकारी लिखमाराम व राजीव गांधी नगर थानाधिकारी मूलसिंह भाटी सहित पुलिस कार्मिक शामिल थे। इस दौरान नशेडिय़ों के अभिभावकों को मनोवैज्ञानिक तरीके से समझाइश कर नशा नहीं करने व नशा करने के नुकसान बताए गए। सभी की काउंसलिंग की गई।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

पत्नी और ससुराल वालों से प्रताड़ित युवक ने खाया जहर

July 15, 2026

ट्रैकिंग-डिवाइस की वजह से अटके वाहनों के परमिट ट्रक ऑपरेटर्स का कल से चक्काजाम

July 15, 2026

जोधपुर डिस्कॉम में पीएम-कुसुम योजना के तहत ऋण मेला आयोजित

July 15, 2026

मारवाड़ में बाछड़ा गिरोह की सक्रियता की आशंका : पुलिस ने जारी किया सुरक्षा अलर्ट

July 15, 2026

आरयूबी निर्माण के कारण जोधपुर आने वाली तीन ट्रेनें प्रभावित

July 15, 2026

शहर में चल रही थी एक ही नंबर की दो बसें आरटीओ ने किया सीज

July 15, 2026

कलेक्टर ने क्रीड़ा संस्थान में अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

July 15, 2026

कांकाणी हिरण शिकार मामले में अधिवक्ताओं ने मांगा समय

July 15, 2026

मारपीट व लूट के मामले में फरार टॉप-10 बदमाश यूपी से गिरफ्तार

July 15, 2026