Doordrishti News Logo

सार्वजनिक स्थानों पर जुआ खेल रहे 23 गिरफ्तार,32 हजार बरामद

जोधपुर, कमिश्ररेट की महामंदिर और बासनी पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर जुआ खेल रहे 23 लोगों को गिरफ्तार कर इनके पास से तकरीबन 32 हजार रूपए बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम में केस बनाया गया। महामंदिर थाने के एएसआई बाबूराम ने रसाला रोड पर जुआ खेल रहे फारूख खां और विजय कुमार को पकड़ा और 5 हजार रूपए जब्त किए। इसी प्रकार थाने के ही एएसआई महेंद्र सिंह ने भदवासिया पुल के नीचे मोहम्मद फिरोज सहित छह अन्य को गिरफ्तार कर 9 हजार रूपए जब्त किए।

एएसआई चैनाराम ने भदवासिया पुल के नीचे इमरान सहित छह अन्य को पकड़ा। इनके पास से 9 हजार रूपए जब्त किए गए। जबकि एएसआई रूपाराम ने भदवासिया पुल के नीचे जुआ खेल रहे विरेंद्र सिंह और पांच अन्य को पकड़ 8850 रूपए जब्त किए। उधर बासनी पुलिस ने सरस्वती नगर मधुबन क्षेत्र में जुआ खेल रहे गोरधनसिंह को गिरफ्तार कर 890 रूपए बरामद किए। आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम में केस बनाया गया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026