Doordrishti News Logo

मुख्यमंत्री 2 नवंबर से तीन दिन के लिए जोधपुर प्रवास पर

जोधपुर, प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 2 नवंबर को जोधपुर आएंगे। वे चार नवंबर तक यहां पर रहेंगे और कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। वे करीब सवा साल बाद अपने गृह नगर जोधपुर आएंगे। कांग्रेस संगठन व जिला प्रशासन ने उनकी यात्रा की तैयारी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री गत वर्ष अगस्त में रक्षा बंधन के कुछ दिन बाद जोधपुर आए थे। उन्होंने कोरोना से निपटने के लिए जोधपुर में किए जा रहे उपायों की समीक्षा बैठक में हिस्सा लिया। इसके बाद वे अपनी बहन से राखी बंधवाकर जयपुर प्रस्थान कर गए थे।

उनके जयपुर पहुंचने के कुछ दिन के अंतराल में कांग्रेस के कुछ विधायकों ने सचिन पायलट के नेतृत्व में बगावत कर दी। सरकार पर मंडरा रहे खतरे और बाद में करोना के कारण गहलोत जयपुर से बाहर ही नहीं निकल पाए। इस कारण उनका जोधपुर आने का कार्यक्रम नहीं बन पाया। हालांकि कुछ दिन पहले वह जोधपुर जिले के चाडी गांव में पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा के निधन पर शोक संवेदना प्रकट करने आए थे, लेकिन वहां से सीधे वापस जयपुर चले गए।

तीन दिन की यात्रा को दिया जा रहा अंतिम रूप

उनकी 2 नवम्बर से तीन दिवसीय जोधपुर यात्रा के कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा रहा है। दो नवंबर को यहां आने के बाद वे पार्टी कार्यकर्ताओं के स्नेह मिलन की तर्ज पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे और सभी से मुलाकात करेंगे। कांग्रेस ने संगठन स्तर पर इस आयोजन की तैयारी शुरू कर दी है। इसे लेकर एक बैठक भी हो चुकी है।

प्रशासन शहरों के संग कार्यक्रमों की करेंगे समीक्षा

इसके साथ ही वे प्रशासन शहरों व गांवों के संग अभियान में जोधपुर में अब तक किए गए कार्यों की विस्तार से समीक्षा करेंगे। वे शहर में चल रहे विकास कार्यों का फीडबैक लेंगे। दीपावली के अवसर पर वे शहर को कुछ नई सौगात भी प्रदान कर सकते हैं। प्रशासनिक स्तर पर इसको लेकर तैयारियां की जा रही हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026