Doordrishti News Logo

पाक की जीत पर मनाया था जश्र दो गिरफ्तार

जोधपुर, निकटवर्ती पीपाड़ शहर में टी-20 वर्ल्ड कप मैच के समय भारत की हार और पाकिस्तान की जीत पर कुछ लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए खुशी मनाई। ग्रामीणों ने इस पर रोष जताते हुए पुलिस में रिपोर्ट दी है। पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ देश के विरुद्ध अपमान जनक मैसेज भेजने का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस ने मंगलवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पीपाड़शहर थानाधिकारी बाबूलाल राणा ने बताया कि महेन्द्र टाक पुत्र हनुमानराम माली ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया कि रविवार रात भारत-पाकिस्तान के मैच के बाद सोशल मीडिया पर भारत के हार जाने और पाकिस्तान की जीत की खुशी मनाई। इन्होंने अपने वॉट्सऐप स्टेटस और संदेशों से देश के विरुद्ध आपत्तिजनक स्टेटस लगाए और वीडियो अपलोड किए। इससे समाज में साम्प्रदायिक सौहार्द भंग करने की चेष्टा की गई, जिससे आमजन में रोष है। इन लोगों ने भारत के विरुद्ध अपनी देशद्रोह की भावना को स्पष्ट कर देश का अपमान किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

तीन वर्ष की सजा का है प्रावधान

पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ आईपीसी की धारा 15 क और 153 ख के तहत मामला दर्ज किया है। इसमें धार्मिक भावनाएं भड़क़ाने का आरोप लगाया गया है। इसके तहत तीन वर्ष की सजा का प्रावधान है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026