Doordrishti News Logo

केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत को मातृ शोक

  • माताश्री मोहन कंवर का दिल्लीं में हुआ निधन
  • दिल्ली एम्स में हुआ निधन
  • लंबे समय से थीं बीमार
  • सोमवार दोपहर एक बजे कागा श्मशान में होगा अंतिम संस्कार

जोधपुर, जोधपुर सांसद केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत की माताश्री मोहन कंवर चम्पावत पत्नी शंकर सिंह शेखावत मेहरोली (जलदाय विभाग से सेवानिवृत अतरिक्त मुख्य अभियन्ता) का रविवार को दिल्ली में निधन हो गया। उनका जोधपुर में कागा राजपूत शमशान में सोमवार दोपहर एक बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा।
केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत की माताजी मोहन कंवर काफी समय से बीमार थीं। उनका काफ़ी समय से श्वास सम्बंधी बीमारी का दिल्ली एम्स में इलाज चल रहा था। सरल सौम्य स्वभाव की धनी धार्मिक प्रवृत्ति की मोहन कंवर चम्पावत समाजसेवा से जुड़ी रही।

केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत को मातृ शोक

भाजपा संभाग मीडिया प्रमुख अचल सिंह मेड़तिया ने बताया कि मंत्री शेखावत की माताश्री ने रविवार को दिल्ली एम्स अस्पताल में अन्तिम सांस ली। इस दौरान उनके पुत्र जलशक्ति मंत्री शेखावत,पति शंकर सिंह शेखावत और परिवार के सदस्य अस्पताल में ही थे। केन्द्रीय मंत्री शेखावत की माताजी मोहन कंवर का जोधपुर में नागौरी गेट स्थित राजपूत शमशान में सोमवार को दोपहर करीब एक बजे सम्पूर्ण विधि विधान से अन्तिम संस्कार किया जाएगा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी मोदी के मन की बात

February 23, 2026

राज्यपाल बागड़े पहुंचे केंद्रीय मंत्री शेखावत के निवास पर

February 21, 2026

पत्रकार प्रतिनिधिमंडल ने किया आईआईटी व एनआईईएलआईटी रोपड़ का दौरा

February 20, 2026

विधि संकाय में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आज से

February 19, 2026

लम्हों ने ख़ता की थी,सदियों ने सज़ा पाई

February 19, 2026

राजस्थान के पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल 18 से 23 फरवरी तक चंडीगढ़ एवं पंजाब के दौरे पर

February 19, 2026

राजनीति के खेल की बेल में उलझा बजट सत्र

February 10, 2026

महाशिवरात्रि पर शहर में होगा उज्जैन सा नजारा

February 9, 2026