Doordrishti News Logo

अधेड़ में घर में फंदा लगाकर जान दी

जोधपुर, शहर के मंडोर इलाके तिरूपति बालाजी नगर माता का थान क्षेत्र मे रहने वाले एक अधेड़ ने शुक्रवार की सुबह अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घरवालों को पता लगने पर उसे अस्पताल ले जाया गया। मगर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। आत्महत्या का कारण सामने नही आया है। पुलिस ने मृतक के पुत्र की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज किया है।

मंडोर पुलिस ने बताया कि मूलत: लांबा जाटान नागौर हाल तिरूपति बालाजी नगर माता का थान निवासी रामभरोसे पुत्र घनश्याम सुथार ने मर्ग की रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसके पिता घनश्याम सुथार ने आज सुबह अपने घर में फंदा लगा लिया। पता लगने पर अस्पताल ले जाया गया। मगर डॉक्टर ने मृत बता दिया। पुलिस ने बताया कि आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है। वह मानसिक रूप से तनाव में रहा होगा। फिलहाल जांच की जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews