Doordrishti News Logo

ऑनलाइन बिजनैस के नाम से महिला से 4.20 लाख की ठगी

पड़ौसी ने झांसे लेकर बाद में कराया ऑनलाइन पेमेंट

जोधपुर, शहर के नयापुरा बालसमंद इलाके में रहने वाली एक महिला को उसके पड़ौसी युवक ने ऑनलाइन बिजनैस के नाम पर 4.20 लाख की ठगी कर डाली। न तो बिजनैस शुरू करवाया और ना ही अब दी गई रकम लौटा रहा है। पीडि़ता ने पुलिस की शरण ली और केस दर्ज करवाया है। मंडोर पुलिस इस बारे में पड़ताल कर रही है। मामला धोखाधड़ी में दर्ज किया गया है। मंडोर पुलिस ने बताया कि नयापुरा बालसमंद की रहने वाली ममता पत्नी नरेश सिंह गहलोत की तरफ से यह रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसके पड़ौस में मंजूर अली रहता है।

उसने ऑनलाइन बिजनैस के लिए फरवरी माह में बताया था। जिसमें बड़ा मुनाफा होने की बात की। तब झांसे आकर पहले उसने अपने पड़ौसी मंजूर अली को 50 हजार रूपए नगद दिए। फिर बाकी का पेमेंट ऑनलाइन के लिए कहा। इस घटना में मंजूर अली के साथ चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड का रघुवीरदास और अन्य लोग भी जुड़े हुए थे। बाद में इन लोगों ने जाल बिछाकर जूम एप पर ऑन लाइन मिटिंगें भी करवाई। उसे बिजनैस के तौर तरीके बताते रहे। एक होटल में भी मिटिंग करवाई। झांसे में आई ममता ने फरवरी से लेकर अब तक बाकी का पेमेंट ऑनलाइन दिया। अब तक वह 4.20 लाख रूपए उन्हें दे चुकी है। मगर न तो उसका बिजनैस शुरू करवाया गया और ना ही रकम लौटाई जा रही है। इंटरनेशनल स्तर पर डॉक्टरी कंस्लटेंसी करवाने के नाम का बिजनैस नाम दिया गया। फिलहाल मंडोर पुलिस ने इस बाबत केस दर्ज करते हुए जांच आरंभ की है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

कृषक-वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन

November 20, 2025

मारपीट कर दो लाख रुपए छीनने का आरोप

November 20, 2025

सर्विस बुक की अनुपलब्धता पेंशन में बाधक नहीं

November 20, 2025

यूको बैंक एटीएम से शातिरों ने उपकरण लगाकर ग्राहकों के फंसे 9 हजार निकाले

November 20, 2025

पानी की मोटर चुराने के बाद अन्य घटना करने वाले थे: तीन महिला सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

अवैध बजरी खनन एवं परिवहन में वांटेड गिरफ्तार,टॉप टेन में चयनित

November 19, 2025

कांस्टेबल पर गाड़ी चढ़ाकर जान से मारने की नीयत का मामला: मुंबई की युवती सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

उत्तर पश्चिम रेलवे को चालू वित्त वर्ष में 4,780 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड राजस्व

November 19, 2025

आयुर्वेद की शक्ति शास्त्राध्ययन और अनुसंधान में निहित-प्रो.गौड़

November 19, 2025