जोधपुर, नगर निगम के सभी कर्मचारियों ने अपने बकाया वेतन को लेकर आज विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने बाद में निगम प्रशासन को इस बाबत 14 सूत्रीय मांग पत्र का ज्ञापन भी दिया। समिति संयोजक अमरलाल व्यास का कहना है कि निगम प्रशासन तीन दिन में यूनियन से वार्ता करे नहीं तो एक सप्ताह के भीतर सभी सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चलें जाऐंगे। समिति संयोजक का कहना है कि निगम कर्मचारियों और यूनियन से प्रशासन लंबे समय से चर्चा नहीं कर रहा है। निगम कर्मचारी अपनी परेशानी प्रशासन के सामने रखते हैं, लेकिन किसी भी प्रकार का समाधान नहीं हो रहा। इसलिए उत्तर व दक्षिण नगर निगम के सभी कर्मचारियों ने अब सुनवाई नहीं होने पर हड़ताल करने की बात कही है।

बकाया के अलावा ये है मांगें

अमरलाल व्यास के अनुसार समन्यवय समिति सातवें वेतन आयोग का एरियर, उत्तर व दक्षिण दोनों के कर्मचारियों का समर्पित अवकाश का बकाया, 2018 में लगे नए कर्मचारियों का वेतन भुगतान,सेवानिवृत्त कर्मचारियों का बकाया सातवें वेतन का एरियर, ग्रेच्युटी पीएल अवकाश, सभी कर्मचारी के वेतन से कटौती की राशियों का समय पर भुगतान, सभी कर्मचारियों का बकाया वर्दी भत्ता, अन्य नगर पालिका से स्थानांतरित कर्मचारियों को महत्वपूर्ण पदों पर आसीन नहीं करने की मांग की। नगर निगम में फील्ड में लगे सफाई कर्मचारी,अतिक्रमण टीम, आवारा पशु गेंग के कर्मचारियों के साथ होने वाली मारपीट पर सुरक्षा प्रदान करने की मांग रखी। वर्ष 2004 के बाद नियुक्त कर्मचारियों की विभिन्न कटौती कर्मचारी खाते में जमा हो। 2018 में कर्मचारी इधर-उधर लगे हुए हैं उन्हें मूल पद पर लगाया जाए, निगम में लगे वाहन जो निगम के अनुरूप से ज्यादा है उन्हें हटाया जाए ये मांगें समन्वय समिति ने प्रशासन से रखी हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews