Doordrishti News Logo
  • सूरत में भी एक जोधपुर बसता है
  • सेवा समर्पण अभियान के तहत डायमंड सिटी में विभिन्न वर्गों से मिले केंद्रीय जलशक्ति मंत्री

सूरत, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने रविवार को “सेवा समर्पण” अभियान के तहत देश की अव्वल ‘स्मार्ट सिटीज’ में एक गुजरात के सूरत में समाज के विभिन्न वर्गों से मुलाकात की। वो सूरत में निवासरत जोधपुरियों के बीच भी गए। शेखावत ने कहा कि जोधपुर के लोग जहां भी रहेंगे, समाज और देश की सेवा से कभी पीछे नहीं हटेंगे।

शेखावत ने कहा कि सूरत में भी एक जोधपुर बसता है। सुबह का नाश्ता सूरत में निवासरत जोधपुरियों के साथ किया। सूरत का जोधपुर एसोसिएशन सामाजिक,आर्थिक विकास में समग्रता से सक्रिय है। इस मेल-मुलाकात से मन प्रफ्फुलित हुआ।

उन्होंने कहा कि सूरत को सिल्क और डायमंड सिटी भी कहा जाता है। यहां के उद्यमशील निवासियों में सिल्क की कोमलता और हीरे की चमक दोनों हैं। प्रधानमंत्री मोदी से सूरतवासियों को गहरा लगाव है। मुख्यमंत्री रहते उनके लाए सामाजिक-आर्थिक बदलावों पर यहां चर्चा होती रहती है। लोग बड़े गर्व से कहते हैं कि मोदी के प्रधानमंत्री बनने से गुजरात का विकास मॉडल देशव्यापी हो गया है। उन्होंने कहा कि राज्य और देश के बारे में हुई अनेक सकारात्मक बातों का सार रहा कि आत्मनिर्भर बनते भारत में सूरत की सहभागिता बढ़ती रहेगी। देशसेवा में सभी मोदी के हाथ बंटाते रहेंगे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

हल्द्वानी: सुभाष नगर रामलीला में नन्हे कलाकारों ने मोहा मन

October 15, 2026

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026