Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर की कुड़ी पुलिस ने बाइक चोरी के एक मामले में दो शातिर वाहन चोरों को पकड़ा है। पुलिस ने इनकी निशानदेही एक गाड़ी बरामद की है। अन्य घटनाओं को लेकर पूछताछ की जा रही है।
कुड़ी पुलिस ने बताया कि कुड़ी क्षेत्र से दो दिन पहले एक व्यक्ति की गाड़ी चोरी हुई थी। जिस पर हैडकांस्टेबल हेमराज ने जांच के बाद दो बाइक चोर कुड़ी सेक्टर 4 डी में रहने वाले देवेंद्र पुत्र दयाराम एवं सेक्टर 4 वाई में रहने वाले उसके साथी बलवेंद्र सिंह पुत्र अशोक सिंह को गिरफ्तार किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews