Doordrishti News Logo

जोधपुर, पंजाब राज्य का प्रभार मिलने के बाद प्रथम बार गणेश चतुर्थी पर जोधपुर पहुंचे केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने शुक्रवार को सुबह भगवान गणेशजी का आशीर्वाद लिया। इसके बाद शेखावत जयपुर रवाना हो गए। पाकिस्तान बार्डर के पास जालोर के अगड़ावा गांव से गुजरने वाले नेशनल हाईवे पर वायुसेना के ऐतिहासिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद केन्द्रीय मंत्री शेखावत गुरुवार देर रात करीब तीन बजे जोधपुर पहुंचे।

निवास पर रात्रि विश्राम के बाद आज गणेश चतुर्थी पर सुबह सबसे पहले पुराना परिसर के सामने स्थित गजानंद के दर्शन करने पहुंचे। इसके बाद सोजतीगेट स्थित गणेश मन्दिर पहुंचे और पूजा अर्चना की। यहां से वे किला रोड़ स्थित श्री शुगालेशवर महादेव मन्दिर गए और महादेव मन्दिर में पूजा अर्चना की। मन्दिर में गजानंद को मोदक का भोग लगाया। यहां पर महादेव मंदिर में पूजा की और नवनिर्मित गुम्बद का अवलोकन किया। वे यहां भजन कीर्तन में भी शामिल हुए।

साफा पहनाकर किया अभिनन्दन

आगामी पंजाब चुनाव के लिए भाजपा ने शेखावत को पंजाब का प्रभार सौंपा है। पंजाब का प्रभार मिलनेके बाद प्रथम बार जोधपुर आए मंत्री शेखावत का किला रोड़ स्थित श्री शुगालेशवर महादेव मन्दिर समिति परिवार की ओर से साफा पहनाकर और फूल मालाओं से अभिनंदन किया गया। मन्दिर में दर्शन करने के बाद वे सडक़ मार्ग से सीधे डीडवाना होते हुए जयपुर रवाना हो गए।

ये भी पढें – कायलाना-सिद्धनाथ रोड पर हादसा, बाइक सवार युवक की मौत

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें –http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

महावीरपुरम में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

April 3, 2026

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026