Doordrishti News Logo

जोधपुर, रातानाडा जसवंत काॅलेज पुराने परिसर के सामने स्थित श्री पीपलेश्वर महादेव मंदिर में मंदिर के महंत श्रीधरगिरी महाराज के सानिध्य में और संत सुशील गिरी महाराज व संत गंगा गिरी महाराज की मेजबानी में आज वर्ष 2020 के अंतिम दिवस के अवसर पर और पौष मास के उपलक्ष्य में मंदिर सत्संग समिति की ओर से पौष बड़ा उत्सव का आयोजन किया गया। मंदिर सत्संग समिति सदस्य पंकज जांगिड़ ने बताया कि इस दौरान महादेव का भस्मी श्रृंगार किया गया और हरिकीर्तन का आयोजन हुआ। जिसमें भजन गायक नानकराम गेहानी, हरनारायण माथुर, शशीलता शर्मा, मंजु डागा, बेबी गुर्जर, सुगणा वैष्णव, मंजु प्रजापति, मीरा झाला, गीता मेवाड़ा, सुरेंद्र परिहार, ताराचन्द द्वारका, गंगा, भगवती और मधु बोहरा ने भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी जिन पर उपस्थित श्रोता झूमते हुए भक्ति में सराबोर नज़र आए। मंदिर पुजारी शिव सागर शास्त्री द्वारा संध्या आरती के पश्चात शिव परिवार को गाजर का हलवा,बड़े, गुलगुल्ले का भोग लगाने के बाद भक्तों में प्रसादी वितरीत की गई।
इस आयोजन को सफल बनाने में शशिकांत तिवाड़ी, एमएल चौधरी, शोभा चौधरी, सोनाली माथुर सहित मंदिर सत्संग समिति सदस्यों ने सहयोग दिया।

Related posts:

अमेरिका से लौटी सेनू सपेरा का जोधपुर में सम्मान

February 10, 2026

जनगणना के प्रथम चरण का जिला स्तरीय प्रशिक्षण प्रारंभ

February 9, 2026

जोधपुर-गांधीधाम सुपरफास्ट तीन दिन आंशिक रद्द

February 9, 2026

ट्रेन में छूटा गहनों व नकदी से भरा पर्स टीटीई ने लौटाकर दिखाई ईमानदारी

February 9, 2026

ट्रेन में मेडिकल इमरजेंसी,रेलवे की तत्परता से बच्चे को समय पर उपचार से राहत

February 9, 2026

एएनटीएफ: जोधपुर के दो तस्कर भीलवाड़ा में पकड़े, 41 किलो बिना चीरे वाला अवैध डोडा पोस्त बरामद

February 9, 2026

मादक पदार्थ तस्कर की 3 करोड़ की संपत्ति कुर्क

February 9, 2026

विकसित भारत की संकल्पना का शैक्षिक गन्तव्य है शिक्षा अधिष्ठान बिल-प्रो.पीके शर्मा

February 9, 2026

कृषि विज्ञान मेला 14 से

February 9, 2026