Doordrishti News Logo

जोधपुर, प्रतिमाह 30 तारीख को मिर्गी रोग विशेषज्ञ डॉ. नगेंद्र शर्मा द्वारा लगाए जाने वाला निशुल्क मिर्गी रोग जांच शिविर का आयोजन आज किया गया। यह उनका 269वां शिविर था। उन्होंने बताया कि पिछले करीब 23 साल से वह हर माह की 30 तारीख को मिर्गी रोगियों की जांच के लिए शिविर आयोजित कर रहे है। इस वर्ष कोरोनाकाल को देखते हुए सिर्फ पचास मरीजों को टेलीफोन के जरिये बुलाकर उनकी जांच कर दवा वितरित की जा रही है। उन्होंने बताया कि शिविर में मरीजों की नि:शुल्क जांच कर दवा भी वितरित की जाती है।
जियो दिल का अवार्ड मिला
जियो दिल का अवार्ड ऑनलाइन वोटिंग में जोधपुर के मिर्गी रोग विशेषज्ञ डॉ नागेंद्र शर्मा को विजेता घोषित किया गया है। ऑनलाइन वोटिंग में डॉक्टर नगेंद्र शर्मा को 1.20 लाख से अधिक वोट मिले जिसके मुख्य अतिथि प्रसिद्ध अभिनेता अमिताभ बच्चन रहे। इस उपलक्ष में आज शिविर के दौरान डॉ नगेंद्र शर्मा का साफा व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस दौरान कई लोग उपस्थित थे।

Related posts:

अमेरिका से लौटी सेनू सपेरा का जोधपुर में सम्मान

February 10, 2026

जनगणना के प्रथम चरण का जिला स्तरीय प्रशिक्षण प्रारंभ

February 9, 2026

जोधपुर-गांधीधाम सुपरफास्ट तीन दिन आंशिक रद्द

February 9, 2026

ट्रेन में छूटा गहनों व नकदी से भरा पर्स टीटीई ने लौटाकर दिखाई ईमानदारी

February 9, 2026

ट्रेन में मेडिकल इमरजेंसी,रेलवे की तत्परता से बच्चे को समय पर उपचार से राहत

February 9, 2026

एएनटीएफ: जोधपुर के दो तस्कर भीलवाड़ा में पकड़े, 41 किलो बिना चीरे वाला अवैध डोडा पोस्त बरामद

February 9, 2026

मादक पदार्थ तस्कर की 3 करोड़ की संपत्ति कुर्क

February 9, 2026

विकसित भारत की संकल्पना का शैक्षिक गन्तव्य है शिक्षा अधिष्ठान बिल-प्रो.पीके शर्मा

February 9, 2026

कृषि विज्ञान मेला 14 से

February 9, 2026