दो बाइकों की टक्कर में तीन घायल
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),दो बाइकों की टक्कर में तीन घायल। जिले के बोरुंदा क्षेत्र में राज्य मार्ग संख्या 21 पर रविवार रात दो बाइकों की टक्कर में तीन घायल हो गए। एक गंभीर घायल को जोधपुर रेफर कर दिया।
यह हादसा बोरुंदा कस्बे से मेड़ता की ओर जाने वाले राज्य मार्ग संख्या 21 पर पेट्रोल पंप के आगे भगवती होटल के पास हुई। एक बाइक सवार ने आगे चल रही दूसरी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उस पर सवार दो लोग और टक्कर मारने वाला सवार घायल हो गए।
अस्पताल में मनोज और कैलाश को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। भंवाल पुलिस थाना जसनगर निवासी रवि नायक को गंभीर चोटें आने के कारण जोधपुर रेफर किया गया।
