Doordrishti News Logo

शेखावत ने सेना के अधिकारियों से बात कर मार्ग खुलवाने का भरोसा दिलाया

जोधपुर, केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत शनिवार को जोधपुर प्रवास पर रहे। उन्होंने निवास पर आए गणमान्य लोगों से मुलाकात की। जोधपुर-अजमेर रोड पानी की टंकी से डीगाडी मार्ग खुलवाने की मांग को लेकर क्षेत्र के निवासियों का प्रतिनिधि मण्डल शेखावत से मिला।

डिगाडी क्षेत्र के निवासियों ने समस्या से अवगत करवाया। सदस्यों ने शेखावत को बताया कि डिगाडी क्षेत्र जयपुर रोड से जुड़ने वाली मुख्य सड़क को कथित रूप से सेना के द्वारा बंद कर दिया गया है। मुख्य मार्ग से एक ही रास्ता होने के कारण हजारों लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस पर शेखावत ने सेना के अधिकारीयों से फ़ोन पर बात की। इसके बाद उन्होंने क्षेत्र के निवासियों को बंद मार्ग जल्द से जल्द खुलवाने का भरोसा दिलाया। इस दौरान क्षेत्र के निवासी महावीर सिंह ज्यानी,भाजपा मण्डल अध्यक्ष भवानी प्रताप सिंह शेखावत,राजपाल सिंह,मनोहर सिंह, गिलाकौर, श्याम शर्मा, श्रवण,जयराम शर्मा,भगवान सिंह ,सुनील प्रजापत सहित अनेक निवासी मौजूद थे।

ये भी पढें – मकान और दुकानों में चोरों ने सेंध लगाकर नगदी, मोबाइल व सामान चुराया

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बीस कार्टन नकली शैंपू जब्त

October 13, 2026

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026