जोधपुर, शहर के कुड़ी पुलिस थाने में एक महिला की तरफ से रिपोर्ट दी गई। आरोप है कि उसकी बड़ी बेटी को युवक ने धर्म बहन बना रखा था। इसकी आड़ में वह दुष्कर्म करता रहा। छोटी बेटी ने देख लिया तब उससे भी छेड़छाड़ किए जाने के साथ धमकाया गया। पीडि़त बच्चियों का पुलिस ने मेडिकल करवा जांच आरंभ की है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
कुड़ी पुलिस के अनुसार एक पीडि़ता की मां ने बताया कि वो किराए के मकान में रहते हैं। दोनों बेटियां अभी एग्जाम के लिए जोधपुर आई हुई थी। 8 अगस्त को बेटियों के धर्म भाई मंडोर निवासी युवक ने 21 साल की बड़ी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। वीडियो भी बनाया। यह सब उसकी नाबालिग बेटी ने देखा। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ भी छेड़छाड़ की। इस घटना की जानकारी जब दोनों की मां को मिली तब उसने आरोपी से नाराजगी जाहिर की।
मामला दर्ज करने को कहा। इस पर आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकियां दी। परेशान मां अपनी बेटियों को लेकर रविवार रात कुड़ी थाने पहुंची। सोमवार को दोनों का मेडिकल करवाया गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस ने दुष्कर्म, पोक्सो व धमकाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। आरोपी संदीप नाम का शख्स बताया जाता है।
ये भी पढें – स्टील भवन में लगे शिविर में 703 का टीकाकरण
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी आज

जीएसटी सुधार 2026:उद्योग एवं व्यापार जगत पर प्रभाव और चुनौतियों पर विशेष संगोष्ठी आज

घर के आगे गाड़ी खड़ी करने की बात पर विवाद

दोनों पक्ष की तरफ से क्रॉस में केस दर्ज

बागवानी करने वाले युवक ने भूल से पिया कीटनाशक पानी,मौत

सरपंच व वार्ड पंचों में दिखा ग्रामीणों का उत्साह

परशुराम महादेव मंदिर का पाटोत्सव मनाया

