Doordrishti News Logo

जयपुर-अजमेर नेशनल हाईवे पर दांतरी पुलीस चौकी के सामने होटल सुख सागर के पास एलपीजी सिलेंडर से भरे ट्रेलर में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। जहां गैस सिलेंडर से भरे ट्रेलर में आग लगने से सिलेंडरों में विस्फोट होने से अफरातफरी मच गई। अपुष्ट खबर के अनुसार कई लोगों के चपेट में आने की खबरें आ रही हैं।

एलपीजी गैस सिलेंडरों से

गैस सिलेंडरों में आग पकड़ने से लगातार विस्फोट हो रहे थे। दुर्घटना के बाद नेशनल हाईवे पर यातायात को रोक दिया गया जिससे दोनों तरफ 10-10 किलोमीटर का जाम लग गया। सिलेंडरों में आग लगने से हो रही विस्फोट की आवाज 15 से 20 किलोमीटर दूर तक सुनाई दे रही थी। इस दुर्घटना में आग से क्षेत्र में दहशत का माहौल हो गया।

एलपीजी गैस सिलेंडरों से

मौके पर पुलिस व दमकल की गाड़ियां पहुंची हैं। दुर्घटना में मरने वालों के बारे में खबर लिखे जाने तक कोई आधिकारिक सूचना नही मिली है। सिलेंडरों में हुए विस्फोट से आग का गोला बने सिलेंडर हवा में उछल रहे थे। लोग दहशद से इधर उधर भागने लगे,जान बचाने की जद्दोजहद और अफरातफरी का माहौल बना हुआ था।

ये भी पढें – सघन वृक्षारोपण पखवाड़े के तहत लगाए जाएंगे 5 हजार पौंधे

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026