Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के राइकाबाग क्षेत्र में मंगलवार की सुबह पीपल का पेड़ हटाने और चबूतरा तोड़ऩे को लेकर काफी देर तक हंगामा हुआ। हंगामे को देखते हुए पुलिस को भी मौके पर आना पड़ा। बताया जाता कि क्षेत्रीय पार्षद ने इस पेड़ को हटाने के साथ चबूतरा तोड़ा था। बाद में उसने अपनी गलती मानते हुए राइका बाग चौराहा के समीप ही पेड़ को लगवाने के साथ चबूतरा बनवा दिया।

पीपल हटाने चबूतरा तोड़ऩे

फिलहाल क्षेत्र में शांति बनी है। दरअसल राइका बाग क्षेत्र उत्तर जोन के वार्ड नंबर 72 में आता है। इस क्षेत्र के पार्षद ने किसी कारण वश वहां पर लगे एक पीपल वृक्ष को हटाने के साथ पशु पक्षियों के लिए बने चबूतरों को हटवा दिया। इससे क्षेत्रवासी क्षुब्ध हो गए और हंगामा करने लगे। हंगामा बढ़ता देख उदयमंदिर पुलिस वहां पहुंची और लोगों से समझाइश कर मामला शांत करवाया। क्षेत्र के पार्षद ने अपनी गलती मानते हुए बाद में पेड़ और चबूतरे का निर्माण राइका बाग चौराहा पर कर दिया।

ये भी पढें – पूर्व सरपंच पर मंदिर में चोरी का आरोप

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026