- कोरोना योद्धाओं का किया सम्मान
- अनेक मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित
जोधपुर, राजस्थान शिक्षक एवं पंचायती राज कर्मचारी संघ की महिला प्रकोष्ठ की ओर से हरियाली अमावस्या के अवसर पर सहेली सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। संघ की प्रदेश महिला प्रकोष्ठ संयोजक बेबीनंदा ने बताया कि इस अवसर पर कोरोना काल में कोरोना योद्धा के रूप में कार्य करने वाली अध्यापिकाओं,आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं,आशा सहयोगिनी, नर्सेज का सम्मान किया गया।

इसी क्रम में कोरोना कॉल में विशेष सेवा करने पर कर्मचारी नेता शंभू सिंह मेड़तिया व उनकी धर्मपत्नी किरण रावलोत का अभिनंदन किया गया। कोरोना योद्धाओं के सम्मान स्वरूप भोज के आयोजन के साथ ही अनेक मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कोरोना काल में काम करने वाली महिलाओं को मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इसके तहत म्यूजिकल चेयर, अंतराक्षी, विभिन्न प्रकार के गायन के साथ नृत्य किया गया। सभी महिलाओं को इस अवसर पर एक एक वृक्ष देकर वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान संगठन की संरक्षक बीना बालानी, सुशीला गौड़, दयावंती शर्मा, बेबीबानो अमरीन,नवीना शर्मा, प्रेमी चौधरी, रंजना चौहान, संगीता मिश्रा, कुसुम जोशी, शर्मिला, अनुज, मनीषा, रजनी तंवर सहित सैकड़ों महिलाओं की उपस्थिति में महोत्सव का आयोजन कर सुखद वर्षा की कामना की गई।

ये भी पढें – शेरगढ़ क्षेत्र में बारिश की कमी से झुलस गई फसलें, बनने लगे अकाल के हालात
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

नकली घी मामले में आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

सुरक्षा गार्डों से मारपीट कर सामान लूटने का आरोपी गिरफ्तार

घर में घुसकर किया हमला
लघु उद्योग भारती की महिला इकाई ने मनाया दीपावली स्नेह मिलन

हिसार-जोधपुर एक्सप्रेस का संचालन 2 और 9 दिसंबर को बहाल

महात्मा गांधी हॉस्पिटल में तैयार होगा 40 बैड का सेंटर

पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग में सहायक प्रोफेसर के रिक्त पदों पर 15 दिन में नियुक्ति देने के आदेश

पंचायत समिति एवं जिला परिषद सदस्यों की मतगणना आज

