Doordrishti News Logo

कायलाना में पर्यटक नहाते तब वह मोबाइल चुराकर ले जाता

जोधपुर, शहर की प्रतापनगर पुलिस ने मोबाइल चोरी के मामले का खुलासा करते हुए शातिर को गिरफ्तार किया। शातिर आरोपी कालयाना झील पर आने वाले पर्यटकों के मोबाइल चुरा लेता। जब वे नहाने झील में उतरते तब मौका लगने पर वारदात को अंजाम देता था। पकड़े जाने पर पुलिस ने उससे अब पांच मोबाइल भी जब्त किए हैं।

थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि मामले में कबीर नगर सूरसागर निवासी सलीम पुत्र वली मोहम्मद को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से पुलिस ने कुल पांच मोबाइल जब्त किए हैं। जिनकी बाजार की कीमत एक लाख 83 हजार रुपए है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वो कायलाना झील जाया करता था। जहां पर्यटकों पर उसकी पूरी नजर रहती थी, पर्यटक अक्सर झरने पर नहाने के लिए जब जाते थे, तो कीमती सामान जैसे मोबाइल वहीं छोड़ देते थे।

आरोपी पर्यटकों से नजर चुरा मोबाइल चुरा लिया करता था। लगातार मोबाइल चोरी के मामले सामने आने पर पुलिस ने पड़ताल शुरू की। जिस पर मुखबिर तंत्र को मजबूत करते हुए आरोपी सलीम की गतिविधि पर भी नजर रखी। आखिरकार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस ने एक लाख 83 हजार रुपए के कुल पांच मोबाइल बरामद किए।

ये भी पढ़े – डीएनए रिपोर्ट मिलते ही पुलिस ने खोला ब्लाइंड मर्डर: हत्यारा गिरफ्तार

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026