Doordrishti News Logo
  • 7 मंत्रियों का हुआ प्रमोशन
  • 15 कैबिनेट मंत्री बनाए
  • 28 राज्य मंत्री बनाए गए
  • राष्ट्रपति ने कुल 43 सदस्यों को शपथ दिलाई
  • प्रधान मंत्री मोदी टीम में अब 77 मंत्री हैं

नई दिल्ली, भाजपा की अगुआई में केंद्र की एनडीए सरकार का बुधवार को मंत्रिमंडल विस्तार किया गया। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का यह पहला मंत्रिमंडल परिवर्तन व विस्तार है। बुधवार शाम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मोदी टीम में शामिल नए मंत्रियों के साथ ही प्रमोट किए गए 7 मंत्रियों को भी शपथ दिलाई।

बुधवार को कुल 15 कैबिनेट मंत्रियों तथा 28 राज्य मंत्रियों ने पद व गोपनीयता की शपथ ली। अब प्रधान मंत्री मोदी के अलावा केंद्रीय कैबिनेट में 77 मंत्री हैं। इस फेरबदल और विस्तार से पूर्व कैबिनेट के कुल मंत्रियों की संख्या 53 थी,जिसमे 12 को हटा दिया है।

water-reached-from-tap-in-every-house-in-5-villages-of-barmer
Buy Best deals & save money everyday👆

कैबिनेट में फेरबदल कर 7 मंत्रियों का कद बढ़ा दिया है,और 36 नए चेहरों को जगह दी गई है। राष्ट्रपति ने कुल 43 सदस्यों को शपथ दिलाई। इस फेरबदल में जोधपुर में जन्मे और ओडिशा से राज्यसभा सदस्य व पूर्व आईएएस अधिकारी अश्विनी वैष्णव को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है, उन्हें रेल मंत्रालय सौंपा गया।

ये बने कैबिनेट मंत्री

1- नारायण राणे,2- सर्बानंद सोनोवाल
3- डॉ. वीरेंद्र कुमार,4- ज्योतिरादित्य सिंधिया,5- रामचंद्र प्रसाद सिंह,6- अश्विनी वैष्णव,7- पशुपति कुमार पारस,8- किरेन रिजिजू (प्रमोट),
9- राज कुमार सिंह (प्रमोट)
10- हरदीप सिंह पुरी (प्रमोट),
11- मनसुख मांडविया (प्रमोट),
12- भूपेंद्र यादव,13- पुरुषोत्तम रूपाला (प्रमोट),14- जी किशन रेड्डी (प्रमोट),15- अनुराग सिंह ठाकुर (प्रमोट)।

ये बने राज्य मंत्री

16- पंकज चौधरी,17- अनुप्रिया पटेल,18- एस पी एस बघेल,
19- राजीव चंद्रशेखर,20- शोभा करंदलाजे,21-भानुप्रताप सिंह वर्मा,
22-दर्शन विक्रम जरदोश,23-मीनाक्षी लेखी,24-अन्नपूर्णा देवी 25-ए. नारायणस्वामी,26- कौशल किशोर,
27-अजय भट्ट,28-बी एल वर्मा,29- अजय कुमार,30-चौहान देवुसिंह
31-भगवंत खुबा,32-कपिल मोरेश्वर पाटिल,33-प्रतिमा भौमिक,34- सुभाष सरकार,35-भागवत कृष्णराव कराड,36-राजकुमार रंजन सिंह,
37- भारती पवार,38- बिश्वेश्वर टुडू
39-शांतनु ठाकुर,40- एल मुरुगन
41-मुंजापारा महेंद्रभाई,42-जॉन बार्ला,43- निसिथ प्रमाणिक।

>>> हुक्काबार पर कार्रवाई, संचालक सहित 14 अन्य पर कोविड केस

Related posts:

जैसलमेर स्टेशन आधुनिक रेल मेंटेनेंस हब के रूप में विकसित

March 29, 2026

जोधपुर-साबरमती वंदे भारत सहित 4 ट्रेनें 29 मार्च को बदले मार्ग से चलेंगी

March 29, 2026

स्थापना दिवस व अंबेडकर जयंती पर होंगे व्यापक कार्यक्रम-भूपेन्द्र सैनी

March 29, 2026

चौपासनी मंडल प्रशिक्षण शिविर सफलता पूर्वक संपन्न

March 29, 2026

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में तीर्थ स्थलों का हो रहा विकास-मुख्यमंत्री

March 27, 2026

आकाशवाणी से 'वंदे मातरम्' पूरे गीत का नियमित प्रसारण

March 26, 2026

टॉपर: बोर्ड परीक्षा v/s प्रतियोगी परीक्षा

March 26, 2026

एलपीजी रिफिल बुकिंग की समय सीमा पर सरकार का स्पष्टीकरण

March 26, 2026

आईएसआईएस विचारधारा का प्रचार करने वाले वाले युवक को पकड़ा

March 26, 2026