जोधपुर, शहर के शिपहाऊस क्षेत्र के जाट छात्रावास में रहने वाले एक छात्र ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उसे फोन लगाने पर जवाब नहीं मिलने पर रिश्तेदार कमरे पर आए। तब वह फंदे पर लटका मिला। छात्र यहां पर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज किया।
नागौरी गेट पुलिस ने बताया कि मूलत: भोपालगढ़ के सुखदेव नगर बुरच्छा निवासी 22 साल का डूंगरराम पुत्र श्रवणराम जाट यहां शिप हाऊस स्थित तेजा हॉस्टल में रहता था। वह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। किन्हीं कारण के चलते उसने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

उसके रिश्तेदार ने उसे फोन लगाया था। जवाब नहीं मिलने पर उसके कमरे पर आए तब वह खिड़क़ी से झांकने पर वह फंदे पर रस्सी से लटका मिला। पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई प्रकाशराम की तरफ से मर्ग दर्ज किया। शव कार्रवाई के उपरांत परिजन को सौंप दिया गया है।
>>> ऑक्सीजन प्लांटों का शिलान्यास करेंगे सांसद पीपी चौधरी

Related posts:

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी आज

जीएसटी सुधार 2026:उद्योग एवं व्यापार जगत पर प्रभाव और चुनौतियों पर विशेष संगोष्ठी आज

घर के आगे गाड़ी खड़ी करने की बात पर विवाद

दोनों पक्ष की तरफ से क्रॉस में केस दर्ज

बागवानी करने वाले युवक ने भूल से पिया कीटनाशक पानी,मौत

सरपंच व वार्ड पंचों में दिखा ग्रामीणों का उत्साह

परशुराम महादेव मंदिर का पाटोत्सव मनाया

