Doordrishti News Logo

करीबन 15 खातों से दस-दस हजार कर रकम निकाली गई

जोधपुर, साइबर ठगी करने वाले नित नए तरीके इजाद कर रहे हैं। अब शातिरों ने अपना दिमाग इस कदर चलाना शुरू कर दिया है कि वे बैंक परिसर में लगी सीएमडी मशीन से भी रूपयों की निकासी करने से नहीं चूक रहे हैं। शातिर दिमाग के ही किसी शख्स ने एसबीआई शाखा रेलवे स्टेशन से सीएमडी मशीन से 1.80 लाख रूपयों की निकासी कर डाली।

उसने दस-दस हजार कर एक ही दिन में 15 से ज्यादा खातों से यह रकम उड़ाई। घटना 18 जून की है। मगर बैंक प्रबंधन को इसका पता 22 जून को लग पाया। मंगलवार को बैंक प्रबंधक ने इस बारे में उदयमंदिर थाने में रिपोर्ट दी है।

पुलिस अब घटना में किसी एटीएम मशीन लगाने वालों और सीएमडी मशीन पर कार्य करने वालों पर संदेह जताते हुए तफ्तीश आरंभ की है। इस मशीन से रूपयों की निकासी व जमा दोनों ही होते हैं।

उदयंदिर पुलिस थाने की अरूण होटल चौकी प्रभारी एएसआई भंवराराम ने बताया कि एसबीआई शाखा रेलवे स्टेशन के प्रबंधक सुखदेव की तरफ रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि शाखा में लगी सीएमडी मशीन से 18 जून को किसी शख्स ने दस-दस हजार कर करीबन 15 से ज्यादा खातों से 1.80 लाख रूपए निकाल लिए हैं।

बैंक को इसका पता 22 जून को लग पाया। यह रकम एक ही दिन में निकाली गई है। इस मशीन के जरिए खाताधारक रूपयों को जमा करने के साथ निकासी भी कर सकता है। मगर यह रकम किस शख्स के द्वारा निकाली गई इसका पता नहीं चल पाया है।

एएसआई भंवराराम ने बताया कि घटना को लेकर धोखाधड़ी में केस दर्ज किया गया है। इसमें किसी एटीएम मशीन या सीएमडी मशीन चलाने वाले की कारस्तानी भी हो सकती है। इसकी तकनीक के बारे में पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल मामले में गहन अनुसंधान किया जा रहा है।

>>> पिकअप का डांगियावास से पीछा करती रही पुलिस रातानाडा में पलटी, पौने पांच क्विंटल डोडा जब्त

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026