जोधपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने दो वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राजस्थान के सभी विधायकों तथा जनप्रतिनिधियों से बातचीत कर कई योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया। इस अवसर पर जोधपुर जिले के पीपाड़ शहर डिस्कॉम के सिंधी नगर में विद्युत विभाग द्वारा अनुदानित 21 मॉडल सोलर प्लांट का उद्घाटन किया गया। करीब 104.40 लाख की लागत से बने इन सोलर प्लांट के साथ 5 नए जीएसएस का भी उद्घाटन किया गया। वीसी के दौरान शहर विधायक मनीषा पंवार, नगर निगम उत्तर महापौर कुंती परिहार, उप महापौर अब्दुल करीम, संभागीय आयुक्त डॉ. राजेश शर्मा, जिला कलेक्टर इंद्रजीत सिंह, जोधपुर रेंज के आईजी नवज्योति गोगोई, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक राहुल बारहठ, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी इंद्रजीत सिंह यादव, एडीएम थर्ड अंजुमन ताहिर सम्मा सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Related posts:

पैकेजिंग लाइसेंस न होने पर 5 हजार का जुर्माना

जोधपुर मंडल में डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान तेज

टिकट जांच अभियान तेज: एक दिन में 729 मामलों से 5.36 लाख की वसूली

बाइक सवार युवक आवारा पशु से टकराया, मौत

मानसिक विमंदित गृह में महिला की मौत

पत्नी से अलग रहते आया अवसाद में फंदा लगाकर दी जान

लिव इन में रहने वाली महिला की संदिग्ध हालात में मौत

सोलर पैनल नहीं लगना सेवा दोष की श्रेणी में

