Doordrishti News Logo

ससुराल में बंधक बनाकर मारपीट -बाइक व रूपए लूटने का आरोप

जोधपुर, शहर के सालावास रोड स्थित माताजी की भाखरी के रहने वाले एक व्यक्ति का अपहरण के बाद मारपीट की गई। कमरे में बंधक बनाकर उसकी बाइक, मोबाइल एवं 20 हजार रूपए लूट लिए गए। पीड़ित ने घटना में अपनी पत्नी को साजिशकर्ता बताया और अन्य रिश्तेदारों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दी। देवनगर पुलिस ने घटना में प्रकरण दर्ज कर अब जांच आरंभ की है।

मामला दो परिवारों में ब्याही बहनों के आमने सामने दिए जाने को लेकर बताया गया है। देवनगर पुलिस ने बताया कि सालावास स्थित माताजी की भाखरी निवासी ढलाराम पुत्र सदाराम मिरासी की तरफ से यह रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसकी पत्नी ने साजिश रचकर अपने रिश्तेदारों सनवर, आमिन, नासिर आदि के साथ मिलकर उसका राजीव गांधी कॉलोनी अपने मामी ससुर के घर पर बुलाया।

जहां पर उससे मारपीट करने के साथ उसे अपने साथ उसके ससुराल नागौर के मूंडवा में लेकर गए। जहां एक कमरे में बंधक बनाने के साथ मारपीट की। उसकी बाइक, मोबाइल और 20 हजार की नगदी लूट ली। थानाधिकारी जयकिशन सोनी ने बताया कि प्रकरण दो परिवारों का है। पीड़ित की बहन उसके ससुराल में दी गई है। पीहर आने जाने की बात को लेकर विवाद सामने आ रहा है। आमने सामने बहनों को दिया गया है। फिलहाल इसमें अब जांच की जा रही है।

>>> रास्ते में नाली निकालने की बात पर विवाद, लोहे का पाइप मार सिर फोड़ा

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026