जोधपुर, जैसलमेर रियासत के पूर्व महारावल ब्रजराज सिंह की तबीयत खराब होने पर जोधपुर से एयर एम्बुलेंस के जरिये दिल्ली शिफ्ट किया गया। उनके लिवर में तकलीफ है और जोधपुर के डॉक्टरों ने उन्हें लिवर ट्रांसप्लांट की सलाह दी है। जैसलमेर के पूर्व महारावल को पेट में तकलीफ होने पर दो दिन पूर्व जोधपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां डॉक्टरों ने उनकी जांच कर पाया कि उनके लिवर में खराबी है और ट्रांसप्लांट कराना आवश्यक है। इसके बाद एयर एम्बुलेंस के जरिये उन्हें दिल्ली के मेदांता अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि लिवर ट्रांसप्लांट के लिए उन्हें बाद में चेन्नई ले जाया जाएगा। 52 वर्षीय पूर्व महारावल के परिवार में पत्नी राजेश्वरी देवी और दो पुत्र कुंवर चेतन्यराज सिंह भाटी और जनमेज्य राज सिंह भाटी हैं। बृजराज सिंह का जन्म 31 नवंबर 1968 को जैसलमेर में हुआ। बृजराज सिंह की शादी 28 जनवरी 1993 को नेपाल के महाराजा सहदेव शमशेर जंग बहादूर की पुत्री राजेश्वरी देवी के साथ हुई थी।