Doordrishti News Logo

जोधपुर, जिला कलेक्टर एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष इन्द्रजीत सिंह द्वारा आदेश जारी कर जिला स्तरीय इमरजेंसी ऑपरेशन सेन्टर, बाढ नियंत्रण कक्ष को तुरन्त सक्रिय कर प्रभारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारी नियुक्त कर कर्मचारियों को लगाया गया है।

आदेश के तहत बाढ़ नियंत्रण कक्ष कलेक्टर परिसर में नागरिक सुरक्षा कार्यालय में 15 जून 2021 से 30 सितम्बर 2021 तक की अवधि में 24 घंटे संचालित रहेगा। आपरेशन सेन्टर के दूरभाष नम्बर 0291-2650349, 2650350 एवं 0291-2556883 (1077 टोल फ्री) होंगे।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर तृतीय एवं जिला आपदा प्रबंधन के सचिव के कार्यालय दूरभाष नम्बर 0291-2650519, बाढ नियंत्रण व इमरजेंसी ऑपरेशन सेन्टर के प्रभारी अधिकारी नागरिक सुरक्षा के उप नियंत्रक रामदीनाराम जाट के मोबाईल नम्बर 9314739574 रहेंगे तथा नागरिक सुरक्षा अग्निशमन सेवा के एलएफएम नरपत लाल प्रजापत के मोबाईल नम्बर 7737634175 को सहायक प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया है।

प्रभारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारी राज्य स्तर पर संचालित इमरजेन्सी ऑपरेशन सेन्टर, संभागीय आयुक्त, मौसम विभाग तथा जिले के जलदाय विभाग, विद्युत विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, चिकित्सा विभाग, रसद विभाग, पुलिस विभागों एवं उपखण्ड एवं तहसील कार्यालय से निरन्तर संपर्क में रहेंगे तथा जिले में घटित होने वाली प्रमुख घटनाओं की सूचना तत्काल प्रस्तुत करेंगे।

ये भी पढ़े – जोधपुर के आगोलाई में नवीन उप तहसील को मंजूरी

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026