जोधपुर, जिला कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह ने कोविड संक्रमण से सम्पूर्ण मुक्ति के उद्देश्य से कोविड फ्री वार्ड के अंतर्गत किए जा रहे सर्वे कार्यो का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि कोरोना का संक्रमण पहले से घटा है और यही समय है जब हमें कोविड से जिले को पूर्ण निजात दिलाने के लिये हर भरसक प्रयास करने है। जिला कलेक्टर ने कोविड फ्री वार्ड के तहत वार्ड संख्या 33, 34, 35 व 36 के साथ बीजेएस कॉलोनी में विभिन्न कार्यो का निरीक्षण करने के बाद शोभावतों की ढाणी यूपीएचसी व डिगाड़ी सैटेलाइट अस्पताल में वार्ड लेवल कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि जन प्रतिनिधियों को साथ लेकर कोविड फ्री वार्ड स्टे्रटेजी पर कार्य किया जा रहा है जिससे कोरोना संक्रमण को जड़ से मिटाया जा सके। कोविड संक्रमण से रोकथाम के लिए किये जा रहे प्रयासों की प्रभावी मॉनिटरिंग भी सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि को-मॉरबिड, हाईरिस्क व सुपर स्प्रेडर व्यक्तियों की सर्वाधिक टेस्टिंग करवाई जाए। होम आइसोलेटेड संक्रमितों की नियमित मॉनिटरिंग के साथ संक्रमण दर को शून्य करने के हरसंभव प्रत्यत्न किए जाएं। उन्होंने कहा कि डब्ल्यूएचओ द्वारा दिए गए फ्लेटनिंग द कर्व के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए वार्ड लेवल कमेटियों का गठन कर डोर टू डोर सर्वे कार्य, मास्क वितरण कार्य सहित विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं। निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर के साथ मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद डॉ इन्द्रजीत यादव, मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी बलवंत मण्डा संबंधित पार्षदों सहित समस्त इन्सीडेंट कमाडर्स, चिकित्सा प्रभारी, वार्ड लेवल कमेटी के सदस्य उपस्थित थे।
Related posts:

पैकेजिंग लाइसेंस न होने पर 5 हजार का जुर्माना

जोधपुर मंडल में डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान तेज

टिकट जांच अभियान तेज: एक दिन में 729 मामलों से 5.36 लाख की वसूली

बाइक सवार युवक आवारा पशु से टकराया, मौत

मानसिक विमंदित गृह में महिला की मौत

पत्नी से अलग रहते आया अवसाद में फंदा लगाकर दी जान

लिव इन में रहने वाली महिला की संदिग्ध हालात में मौत

सोलर पैनल नहीं लगना सेवा दोष की श्रेणी में

