Doordrishti News Logo

जोधपुर, उत्तर मैट्रिक छात्रवृति के लिए विद्यार्थियों द्वारा ऑनलाइन पंजीकरण कर आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि अब 21 जून-2021 निर्धारित की गई है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक अनिल व्यास ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2020-21 में राजस्थान के मूल निवासियों के लिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति, विशेष समूह योजना(पूर्व में विशेष पिछड़ा वर्ग), आर्थिक पिछडा वर्ग, विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु,

मुख्यमंत्री सर्वजन उच्च शिक्षा उत्तर मैट्रिक छात्रवृति योजना में राज्य की राजकीय, निजी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं एवं राज्य के बाहर की राजकीय, राष्ट्रीय स्तर एवं मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं के पाठ्यक्रम में प्रवेशित व अध्ययनरत शिक्षण संस्थाओं(कक्षा 11 एवं 12 के केवल राजकीय शिक्षण संस्थान) में अध्ययनरत विद्यार्थियों द्वारा वेबसाईट www.sjmsnew.Rajasthan.gov.in/Scholarship के माध्यम से पेपरलेस ऑनलाईन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2021 थी।

जिसे राज्य सरकार ने कोविड-19 महामारी के कारण अंतिम अवसर प्रदान करते हुए निर्धारित तिथि 7 जून से 21 जून तक की है। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए उप निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग जोधपुर एवं दूरभाष नम्बर 1800-180-6127 पर संपर्क कर सकते हैं। उत्तर मैट्रिक छात्रवृति संबंधी विस्तृत जानकारी वेबसाईट www.sjmsnew.Rajasthan.gov.in/Scholarship पर भी अवलोकन कर सकते हैं।

ये भी पढ़े – नि:शुल्क भोजन और आवास व्यवस्था का समापन, सफाई कर्मचारियों का सम्मान

Related posts:

ट्रेन में भूला सामान टीटीई की ईमानदारी से यात्री को सुरक्षित लौटाया

February 12, 2026

जन आकांक्षाओं और विकास को समर्पित बजट-मेहता

February 12, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में बजट ने विकास का स्पष्ट रोडमैप दिया-पालीवाल

February 12, 2026

विकसित राजस्थान के संकल्प को सिद्ध करने की दिशा में एक ठोस कदम-जोशी

February 12, 2026

2047 में राजस्थान की 4 ट्रिलियन इकानॉमी के रोडमेप वाला बजट- भंसाली

February 12, 2026

राजस्थान को 2047 तक विकसित राज्यों की श्रेणी में अग्रणी बनाने का रोडमैप-पटेल

February 12, 2026

श्रद्धापूर्वक याद किया गया पं.दीन दयाल उपाध्याय को

February 12, 2026

विभिन्न स्थानों बाइक चोरी,केस दर्ज

February 12, 2026

मगजी घाटी एरिया में फिर हुई चोरी

February 12, 2026