Doordrishti News Logo

जोधपुर, हमारा साहस ट्रस्ट,राष्ट्रीय शौर्य क्लब संस्थान व योगा ग्रुप के संयुक्त तत्वाधान में गौरव पथ स्थित राष्ट्रीय हाइफा स्मारक और वीर सावरकर स्मारक पर विश्व पर्यावरण दिवस पर उपयोगी पौधे लगाए गए।
पौधारोपण को लेकर महिलाओं और पर्यावरण प्रेमियों का उत्साह देखते बन रहा था। सभी हरे वस्त्र धारण कर अपने हाथों पर पत्तियां बना पर्यावरण बचाओ का संदेश दिया। मुख्य अतिथि शहर विधायक श्रीमती मनीषा पवार द्वारा सर्व प्रथम हाइफा हीरो मेजर दलपत सिंह शेखावत की अश्वारूढ़ प्रतिमा पर पुष्पांजलि किया।

Plantation on World Environment Day

तत्पश्चात पौधारोपण कर सभी को अपने सम्बोधन में गौरव पथ पर नियमित रूप से पार्कों के रखरखाव और पर्यावरण प्रेमियों की जागरूकता को उदाहरण स्वरुप गिनाया। खेजड़ली और कोरोना काल से पेड़ पौधे की महत्व गिनाया। व्यायाम और पेड़ पौधे स्वस्थ जीवन का आधार है। विधायक ने पार्कों के भविष्य में सौंदर्यकरण के लिए भी आश्वस्त किया। राष्ट्रीय शौर्य क्लब संस्थान के अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने कोरोना गाइड लाइंस की पालना कर अपने बहुमूल्य जीवन की रक्षा के लिए निवेदन किया।

Plantation of saplings at Haifa and Veer Savarkar Memorial on World Environment Day

संस्था के मुकेश सिंह सोलंकी ने 2019 से हर साल पौधारोपण करने वालों को पौधे के रखरखाव की जिम्मेदारी का आश्वासन दिया। हमारा साहस की तमन्ना भाटी ने बताया कि ट्रस्ट की तरफ से महिलाओं को किचन गार्डनिंग के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। पिछले एक वर्ष से निःशुल्क गिलोय और नीम का वितरण किया जा रहा है।आर्य समाज के प्रदेशाध्यक्ष चांदमल आर्य और संयोजक डॉ लक्ष्मण सिंह आर्य ने पर्यावरण शुद्धि के लिए यज्ञ सामग्री देकर हवन की महत्ता बताई।

ये भी पढ़े :- प्रभारी मंत्री ने कोविड प्रबधंन के साथ बजट घोषणाओं की समीक्षा की

पौधारोपण में अल्का पंवार, (पार्षद), रेखा पंवार, सरोज गुप्ता , रोशनी सिंघल, योगिता टाक ,मीना परिहार, रजनी, शिल्पा नेगी, अनीता, सीमा जैसलमेरिया, राजूल,रेखा, मीना गोयल, गंगा सिंह गोयल, मनोज कुमार परिहार, पुनम सिंह शेखावत, तेज सिंह गहलोत,विश्वजीत, सत्यनारायण सिंह सिसोदिया, शेर सिंह झाला, मनीष गुप्ता, पप्प सा, रामेश्वर, लाल सिंह पोखरण, नरपत सिंह पंवार, हरि सिंह पंवार, किशन सिह परिहार, नरपतसिंह गहलोत, मंगल सिंह खींची, महेन्द्र रांका, महेन्द्र सिंह गहलोत, देवी सिंह धोलिया, सज्जन सिंह कुङी, लोकेंद्र सिंह, धनराज भाटी उपस्थित थे।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026