जोधपुर, जिले की ग्रामीण पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी की रोकथाम की कड़ी में मंगलवार की रात को एक थार जीप का पीछा किया। चालक गाड़ी को भगा ले गया। पुलिस ने पीछा कर तलाशी। तब गाड़ी के टूल बॉक्स से छह ग्राम से ज्यादा स्मैक बरामद की। पुलिस ने दो लेागों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में केस बनाया है। बदमाश खुद नशा किए हुए थे। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक राहुल बाहरठ ने बताया कि मादक पदार्थ तस्करी की रोकथाम के लिए पुलिस को विशेष दिशा निर्देश दिए गए है। पुलिस की तरफ से लगातार मादक पदार्थ पकड़े जा रहे है। मंगलवार की रात को लोहावट पुलिस थानाधिकारी इमरान खां ने चिल्ला चौराहा पर नाकाबंदी कर एक थार जीप को रूकने का इशारा किया था। मगर उसका चालक गाड़ी को भगा ले गया। इस पर पुलिस ने कुछ पीछा कर पकड़ा। बाद में गाड़ी में सवार दो लोगों की तलाशी ली गई। मगर गाड़ी के टूल बॉक्स में छुपाकर रखी 6.34ग्राम स्मैक की पुडिय़ां पॉलिथीन की थैली में मिली। इस पर लोहावट थानान्तर्गत भैय्या की ढाणी कुशलावा निवासी अय्यूब पुत्र नूरदीन और फलोदी थानान्तर्गत बापिणी निवासी बशीर पुत्र इलियास को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है।
Related posts:

पैकेजिंग लाइसेंस न होने पर 5 हजार का जुर्माना

जोधपुर मंडल में डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान तेज

टिकट जांच अभियान तेज: एक दिन में 729 मामलों से 5.36 लाख की वसूली

बाइक सवार युवक आवारा पशु से टकराया, मौत

मानसिक विमंदित गृह में महिला की मौत

पत्नी से अलग रहते आया अवसाद में फंदा लगाकर दी जान

लिव इन में रहने वाली महिला की संदिग्ध हालात में मौत

सोलर पैनल नहीं लगना सेवा दोष की श्रेणी में

