Doordrishti News Logo

बदमाश को पाली जिले से किया दस्तयाब

जोधपुर, शहर के शास्त्रीनगर स्थित एक कॉलोनी में रहने वाली 12 साल की मासूम का पड़ौसी युवक ने अपहरण कर कमरे में बंद कर छेड़छाड़ की। बच्ची को नशा सुंघाया और फिर उससे छेड़छाड़ की गई। बदमाश घटना के बाद पाली की तरफ भाग गया। पुलिस की टीमें लगाकर उसे आज दस्तयाब कर लाया गया। मेडिकल जांच में सैक्सुअल हैरेसमेंट की बात सामने नहीं आई है। छेड़छाड़ की पुलिस ने पुष्टि की है। घटना रविवार दिन में हुई थी। पीड़ित परिवार ने सोमवार को पुलिस के समक्ष रिपोर्ट दी।

एसीपी पश्चिम नूर मोहम्मद ने बताया कि शास्त्रीनगर हलके में एक कॉलोनी की रहने वाली साढ़े बाहर वर्षीय मासूम से छेड़छाड़ की घटना हुई। रविवार को बच्ची के पैसे गिरने पर वह गली में लेने गई। तब उसके घर के पड़ौस में ही रहने वाला हैप्पी उर्फ कुंभाराम नाम का युवक उसे अगवा कर अपने कमरे पर ले गया। वहां पहले से ही उसके तीन साथी बैठे थे जो बाद में चले गए।

ये भी पढ़े :- डॉन बनने के लिए नाबालिग ने सोशल मीडिया फ्रेंड से पिस्टल खरीदने की इच्छा जताई, 36 हजार गवां बैठा

आरोप है कि हैप्पी उर्फ कुंभाराम ने इस बच्ची को कोई नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। कुछ देर होश आने पर बच्ची ने खुद को पड़ौसी के घर में पाया। पीड़ित बच्ची ने बाद में घर आकर परिजन को जानकारी दी। यह घटना रविवार अपरान्ह चार बजे के आस पास हुई। आरोपी युवक पाली की तरफ भाग गया। सोमवार को बच्ची के पिता पुलिस के समक्ष पहुंचे और केस दर्ज करवाया। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करवाने के साथ आरोपी की तलाश में पुलिस टीम को पाली की तरफ भेजा और उसे आज दस्तयाब कर लाया गया है। अब उससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी यहां पर किराए के कमरे में रहता है।

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026