Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर की बासनी पुलिस और स्पेशल क्राइम टीम ने रविवार रात को एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से दो किलो अफीम और तीन लाख से ज्यादा की रकम बरामद की थी। आधी रात को पुलिस ने उसके रहवासीय मकान के गोदाम में छापा मारा और वहां से 1672 किलो डोडा पोस्त भी बरामद किया है। पुलिस पकड़े गए अभियुक्त से गहनता से पूछताछ में जुटी है। उसे आज कोर्ट में पेश कर रिमाण्ड पर लिया गया है।

बासनी थानाधिकारी पाना चौधरी ने बताया कि देचू निवासी दुर्गसिंह पुत्र हरिसिंह राजपूत बासनी स्थित महावीर नगर में अपने किसी परिचित के घर आया जाया करता है। जो फिलहाल वहीं पर है, जो मादक पदार्थों की तस्करी करता है। जहां पर सीएसटी टीम व बासनी थानाधिकारी पाना चौधरी टीम के साथ दबिश देने पहुंचे। जहां पर पुलिस ने 2 किलोग्राम अफीम और 3 लाख 40 हजार रुपए व दो मोबाइल जब्त करते हुए आरोपी दुर्गसिंह राजपूत को गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़े :- मथुरादास माथुर अस्पताल में ब्लैक फंगस से पहली मौत !

आरोपी के खिलाफ पूर्व में राजसमंद में एनडीपीएस एक्ट, जैसलमेर में दुष्कर्म में सह आरोपी, पाली व सरदापुरा थाने में धोखाधड़ी तथा जालोर में एक्साइज एक्ट के मामले दर्ज हो रखे हैं। पुलिस ने बाद में आधी रात को उसके सांगरिया महावीर नगर स्थित मकान पर रेड दी। तब मकान के गोदाम में भारी मात्रा में डोडा पोस्त मिला। जहां से 1672 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद किया गया। पुलिस इसमें बड़े रैकेट का हाथ होने का भी अंदेशा जता रही है।

Related posts:

ट्रेन में भूला सामान टीटीई की ईमानदारी से यात्री को सुरक्षित लौटाया

February 12, 2026

जन आकांक्षाओं और विकास को समर्पित बजट-मेहता

February 12, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में बजट ने विकास का स्पष्ट रोडमैप दिया-पालीवाल

February 12, 2026

विकसित राजस्थान के संकल्प को सिद्ध करने की दिशा में एक ठोस कदम-जोशी

February 12, 2026

2047 में राजस्थान की 4 ट्रिलियन इकानॉमी के रोडमेप वाला बजट- भंसाली

February 12, 2026

राजस्थान को 2047 तक विकसित राज्यों की श्रेणी में अग्रणी बनाने का रोडमैप-पटेल

February 12, 2026

श्रद्धापूर्वक याद किया गया पं.दीन दयाल उपाध्याय को

February 12, 2026

विभिन्न स्थानों बाइक चोरी,केस दर्ज

February 12, 2026

मगजी घाटी एरिया में फिर हुई चोरी

February 12, 2026