Doordrishti News Logo
  • मकान से भी तीन लाख के जेवर और 50 हजार की नगदी चुराई
  • ईमेल से कराया केस दर्ज

जोधपुर, कोरोना संक्रमण काल में चल रहे संपूर्ण लॉकडाउन एवं कर्फ्यू के बीच भी चोरी की घटनाएं नहीं रुक रही हैं। लगातार चोरों द्वारा सेंध लगाई जा रही है। शहर के ज्वैलरी शॉप और एक मकान में चोरी हो गई। अज्ञात चोरों ने लाखों के जेवरात के साथ नकदी पर हाथ साफ कर डाला। घटनाएं मंडोर और शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र में हुई। मंडोर पुलिस ने बताया कि अमृत नगर पीएस गार्डन के निकट रहने वाले पंकज सोनी पुत्र अमृतलाल सोनी की तरफ से रिपोर्ट दी गई।

इसमें बताया कि उसकी एक ज्वैलरी की दुकान माता का थान क्षेत्र मेें मां भवानी ज्वैलर्स के नाम से है। जहां पर गुजरी रात अज्ञात चोरों ने सेंध लगाई। दुकान का शटर लगिया से मोड़ऩे के बाद प्रवेश कर शोकेस को तोड़ा गया। जिसमें सोने चांदी के आइटम आदि रखे थे। मगर चोरी गए सामान का ब्यौरा फिलहाल नहीं दिया गया है।

घटना में एएसआई हनुमानराम की तरफ से तफ्तीश की जा रही है। दूसरी तरफ हरियाणा के गुड़ग़ांव स्थित जी-1 हाल जलजोग चौराहा स्थित सिंधी कॉलोनी निवासी मुकेश मगनानी पुत्र उत्तमचंद मगनानी ने ईमेल से शास्त्रीनगर थाने मेें रिपोर्ट दी है। इसके अनुसार उसका सिंधी कॉलोनी वाला मकान इन दिनों बंद पड़ा है। अज्ञात चोरों ने इस मकान में सेंध लगाकर वहां से 3 लाख के जेवरात और 50 हजार की नगदी चुराई है। शास्त्रीनगर पुलिस ने ईमेल से मिली रिपोर्ट पर अब केस दर्ज किया है।

ये भी पढ़े :- अलग अलग स्थानों से बाइक चोरी

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026