युग प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन नाटक का प्रभावी मंचन

नाटक से दिया महाराजा अग्रसेन के जीवन, आदर्शों,समानता,त्याग और अहिंसा के संदेश

जयपुर(दूरदृष्टीन्यूज),युग प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन नाटक का प्रभावी मंचन। अग्रवाल समाज के प्रणेता,प्रजातंत्र एवं समाजवाद के पोषक महाराजा अग्रसेन के जीवन चरित्र,राज्य व्यवस्था आदि पर आधारित नाटक “युग प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन” का भव्य प्रदर्शन अग्रसेन भवन,बैंक कॉलोनी,महेशनगर, जयपुर में शुक्रवार रात्रि को हुआ।

ऑल इंडिया रेलवे मैन्स फैडरेशन का 102वां वार्षिक अधिवेशन विजयवाड़ा में

डॉ.प्रहलाद कुमार गुप्ता के निर्देशन में लिखित और उन्हीं के निर्देशन में जयपुर के प्रसिद्ध अनुभवी कलाकारों द्वारा तैयार इस नाटक में महाराजा अग्रसेन के जीवन,उनके आदर्शों, समानता,त्याग और अहिंसा के संदेश को मंच पर सजीव और भावना के साथ प्रस्तुत किया गया।

नाटक का प्रत्येक दृश्य दर्शकों के हृदय को छू गया। पात्रों का अभिनय, संवाद,संगीत और मंच सज्जा सब कुछ ऐसा सुंदर था कि ऐसा लगा जैसे दर्शक स्वयं उस युग में पहुंच गए हों। महाराजा अग्रसेन का “एक रुपया, एक ईंट” का सिद्धांत और समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की भावना आज भी सबके लिए प्रेरणा है और नाटक ने उस भावना को सबके सामने जीवंत कर दिया।