जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन
- 10 से 24 जनवरी तक मिलेगी स्वगणना की सुविधा
- 25 जनवरी से 28 फरवरी तक घर-घर पहुंचेगा प्रगणक दल
- 40 प्रश्नों से होगा जनसंख्या गणना का कार्य
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य को सुव्यवस्थित,पारदर्शी एवं त्रुटिरहित संपन्न कराने के लिए प्रशिक्षण,कार्मिकों की नियुक्ति तथा तकनीकी व्यवस्थाओं सहित विभिन्न स्तरों पर तैयारियां की जा रही हैं।
प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं जिला कलक्टर आलोक रंजन ने बताया कि जनगणना के आंकड़े देश और प्रदेश की विकास योजनाओं के निर्माण,विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, संसाधनों के न्यायसंगत वितरण तथा निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन जैसे महत्वपूर्ण कार्यों का आधार होते हैं।
आज थमेंगे स्पेशल ट्रेनों के पहिए
उन्होंने बताया कि जनगणना-2027 का प्रथम चरण (मकानसूचीकरण)16 मई से 14 जून,2026 तक सफलता पूर्वक संपन्न किया जा चुका है।
उन्होंने बताया कि द्वितीय चरण के तहत आमजन को 10 से 24 जनवरी, 2027 तक स्वगणना का अवसर दिया जाएगा। इसके बाद 25 जनवरी से 28 फरवरी,2027 तक प्रगणक एवं पर्यवेक्षक घर-घर जाकर निर्धारित 40 प्रश्नों की प्रश्नावली के माध्यम से जनसंख्या संबंधी सूचनाओं का संकलन करेंगे। इस प्रक्रिया के पश्चात मार्च माह में 5 मार्च तक पुनरीक्षण राउंड आयोजित किया जाएगा।
जिला जनगणना अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रथम) जवाहर चौधरी ने बताया कि मास्टर ट्रेनर्स का चार दिवसीय प्रशिक्षण 17 से 20 नवंबर 2026 तक जयपुर में आयोजित किया जा चुका है। इसमें जनगणना कार्य निदेशालय की ओर से सुरेश चंद मीणा तथा जिला स्तर से रामलाल ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।
उन्होंने बताया कि जिले में चार्ज स्तर पर कुल 74 फील्ड ट्रेनर्स नियुक्त किए गए हैं। इनका जिला स्तरीय तीन दिवसीय प्रशिक्षण दो चरणों में होगा। प्रथम चरण 2 से 4 दिसंबर तथा द्वितीय चरण 7 से 9 दिसंबर, 2026 तक कम्प्यूटर लैब, सी-3,राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, जोधपुर में आयोजित किया जाएगा। इसके बाद 16 दिसंबर,2026 से 18 जनवरी,2027 तक फील्ड ट्रेनर्स द्वारा चार्ज स्तर पर प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
संयुक्त निदेशक,आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, जोधपुर मीनाक्षी चौधरी ने बताया कि द्वितीय चरण के सुचारू संचालन के लिए CMMS पोर्टल 25 नवंबर,2026 से प्रारंभ हो चुका है। इसके माध्यम से जनगणना संबंधी कार्यों के प्रबंधन एवं समन्वय को गति मिलेगी।
Related posts:

अवैध बजरी खनन पर कार्रवाई एक आरोपी गिरफ्तार

आज थमेंगे स्पेशल ट्रेनों के पहिए
महिलाओं को राजनीतिक नेतृत्व की ऐतिहासिक पहल-सेठ

विकसित भारत युवा संसद 30 को जोधपुर में
भगत की कोठी में वंदे भारत स्लीपर डिपो का दूसरे चरण का कार्य प्रगति पर

विशेषज्ञों ने स्पाइन की बीमारियों के सटीक निदान व उपचार पर चर्चा

SAI द्वारा 100वें संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम का आयोजन

रेल-खेल-कला महाकुंभ का रंगारंग भव्य समापन

