आज थमेंगे स्पेशल ट्रेनों के पहिए

  • 80 फेरों से त्योहारों में आसान रहा रेल सफर
  • सात जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों से मिली राहत
  • सोमवार को बाड़मेर- हरिद्वार और सूबेदारगंज- भगत की कोठी का होगा अंतिम फेरा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),आज थमेंगे स्पेशल ट्रेनों के पहिए। दीपावली और छठ पूजा पर घर जाने की होड़ के बीच रेलवे की फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों ने यात्रियों का सफर आसान बनाया। अतिरिक्त यात्रीभार को देखते हुए चलाई गई सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के कुल 80 फेरों से यात्रियों को विभिन्न शहरों के लिए अतिरिक्त रेल सुविधा मिली। अब सोमवार 30 नवंबर को दो स्पेशल ट्रेनों के अंतिम फेरे के साथ ही इस बार त्योहारों के लिए शुरू की गई विशेष रेलसेवाओं का संचालन थम जाएगा।

भगत की कोठी में वंदे भारत स्लीपर डिपो का दूसरे चरण का कार्य प्रगति पर

मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनों के संचालन के साथ नियमित रेलसेवाओं में भी अतिरिक्त कोचों की अस्थाई व्यवस्था की गई। इससे यात्रियों को भीड़ के बीच यात्रा के अधिक विकल्प उपलब्ध हुए।

इन दो ट्रेनों का आखिरी फेरा
-बाड़मेर-हरिद्वार स्पेशल (04811): बाड़मेर से सुबह 4:15 बजे रवाना होगी।
-सूबेदारगंज-भगत की कोठी स्पेशल (04193): सूबेदारगंज से शाम 7:25 बजे रवाना होगी। अगले दिन जोधपुर शाम 4:40 बजे पहुंचेगी और 4:50 बजे रवाना होकर शाम 5:40 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी।

इन ट्रेनों का संचालन पूरा
भगत की कोठी-दानापुर स्पेशल (04813) का अंतिम फेरा 25 नवंबर, जोधपुर-गोरखपुर (04829) का 26 नवंबर, भगत की कोठी-बांद्रा टर्मिनस (04827) और जोधपुर-चेन्नई बीच स्पेशल (04815) का 28 नवंबर तथा जोधपुर-मऊ सुपरफास्ट स्पेशल (04823) का अंतिम फेरा 29 नवंबर को पूरा हो चुका है।

सोमवार को बाड़मेर- हरिद्वार और सूबेदारगंज- भगत की कोठी स्पेशल के अंतिम संचालन के साथ फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का यह सिलसिला पूरा हो जाएगा।