• डॉ.भाटी को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

    जयपुर में आयोजित यूरोपियन सोसायटी ऑफ मेडिकल ऑन्कोलॉजी की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में मिला सम्मान

  • राजस्थान में मेडिकल ऑन्कोलॉजी की नींव रखने में रहा अहम योगदान

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),डॉ.भाटी को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड। यूरोपियन सोसायटी ऑफ मेडिकल ऑन्कोलॉजी की अधिकृत राष्ट्रीय स्तर की कॉन्फ्रेंस 28 और 29 नवंबर को जयपुर के होटल ‘द ललित’ में आयोजित की जा रही है। कॉन्फ्रेंस के पहले दिन शनिवार को साइंटिफिक सेशंस और विमर्श के साथ जोधपुर से कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ.गिरधर सिंह भाटी को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।

दो दिवसीय स्पाइन सेमिनार एवं ऑर्थोपेडिक पीजी टीचिंग प्रोग्राम शुरू

डॉ.भाटी राजस्थान में मेडिकल ऑन्कोलॉजी के फाउंडर प्रोफेसर हैं। राजस्थान में मेडिकल ऑन्कोलॉजी विभाग और जोधपुर में रीजनल कैंसर इंस्टिट्यूट स्थापित करने में उनका महत्वपूर्ण योगदान है।

डॉ.भाटी एक प्रख्यात चिकित्सक,संवेदनशील हीलर और दूरदर्शी लीडर हैं। उन्होंने अपने जीवन में दवा,दुआ और सहृदय व्यवहार से हजारों कैंसर मरीजों को कैंसर मुक्त जीवन दिया है। जिन मरीजों को कैंसर से पूर्ण मुक्ति संभव नहीं थी, उनको दवा देकर अधिकतम आयु तक दर्द व अन्य जटिलताओं से रहित जीवन देने का कार्य किया है।

जब मनुष्य का जीवन अर्थ की धुरी पर घूम रहा हो,ऐसे कालखंड में बिना लोभ-लालच के मानवता की सेवा में दिए गए इस महत्वपूर्ण योगदान के लिए उन्हें ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड’ प्रदान किया गया।

यह अवार्ड राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के पूर्व वाइस चांसलर डॉ.सुधीर भंडारी,सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ.दीपक माहेश्वरी,कॉन्फ्रेंस के आयोजक डॉ.नरेश सोमानी और डॉ.जितेंद्र पहलजानी द्वारा दिया गया।

गौरतलब है कि कैंसर मरीजों के जीवन में योद्धा की तरह कैंसर से लड़ने और बेहतर हेल्थ केयर देने के लिए डॉ.भाटी को दो वर्ष पूर्व इंडियन सोसायटी ऑफ मेडिकल एंड पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी द्वारा दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में कैंसर के क्षेत्र में ‘लिविंग लीजेंड’ के अवार्ड से भी नवाजा गया था।