Doordrishti News Logo

हाईवे पर ट्रेलर में लगी आग केबिन जलकर खाक

ड्राइवर-खलासी सुरक्षित

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),हाईवे पर ट्रेलर में लगी आग केबिन जलकर खाक। राष्ट्रीय राजमार्ग-125 पर जोधपुर से पोकरण सडक़ मार्ग पर रविवार सुबह एक ट्रेलर में आग लग गई। हादसे में ट्रेलर की केबिन जलकर खाक हो गई। ड्राइवर और खलासी को चोट नहीं आई।

30.20 लाख का फ्रॉड आरोपी खुद पत्नी के स्थान पर बना नॉमिनी

जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह करीब 5 बजे ट्रेलर बीकानेर से गिट्टी (चूना मिट्टी) लेकर गुजरात जा रहा था। बावकान तालाब के पास बिजलीघर के नजदीक ट्रेलर में आग लग गई। आग से उसका अगला हिस्सा यानी केबिन पूरी तरह जल गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पानी के टैंकर और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। उनके समय पर पहुंचने से ट्रेलर की ट्रॉली और बाकी हिस्सा सुरक्षित बच गया।