पेट्रोल पंप की महिला कर्मी ने मालिक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप
सीसीटीवी बंद कर वारदात को दिया अंजाम
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पेट्रोल पंप की महिला कर्मी ने मालिक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप। शहर के जिला पश्चिम मेें बासनी क्षेत्र स्थित एक पेट्रोल पंप पर काम करने वाली महिलाकर्मी ने पंप मालिक पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। पीडि़ता का आरोप है कि पंप मालिक ने पहले भी दो-तीन बार दुष्कर्म का प्रयास किया था। उसने इन घटनाओं की रिकॉर्डिंग होने का दावा भी किया है।
महिला ने 18 अक्टूबर को सीसीटीवी बंद कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया और इसकी रिकॉर्डिंग भी पुलिस को पेश की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। इसकी जांच थानाधिकारी नितिन दवे कर रहे हैं।
मकान के दस्तावेजों में हेरफेर कर फर्जीवाड़े का आरोप
थानाधिकारी दवे ने बताया कि महिला ने थाने में पेश होकर रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह मई 2026 से पेट्रोल पंप पर काम कर रही है। उसने रिपोर्ट में पंप मालिक पर पहले भी गलत हरकत करने और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया।
18 अक्टूबर को सीसी टीवी बंद करने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीडि़ता का मेडिकल करवाया गया है। उसके मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान सोमवार-मंगलवार को करवाए जाने की संभावना है। पुलिस मामले में आरोपों, रिकॉर्डिंग और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है।
Related posts:

युवती पांच दिन से लापता

तीन श्रद्धालुओं की मौत 12 से ज्यादा लोग घायल

जोधपुर के अद्विक चौधरी को नेशनल रोलर स्केटिंग में दो सिल्वर मेडल

मारपीट करने के आरोपी पुलिसकर्मियों पर चलेगा मुकदमा

एंटीबायोटिक का असर बचाने में हर परिवार की भूमिका-आईएमए जोधपुर

बीकानेर के व्यापारी से 50 लाख की लूट

जोधपुर के अद्विक चौधरी को नेशनल रोलर स्केटिंग में दो सिल्वर मेडल

एंटीबायोटिक का असर बचाने में हर परिवार की भूमिका-आईएमए जोधपुर

