भावी में पुनर्मतदान शांतिपूर्ण संपन्न 76.44 प्रतिशत वोटिंग
- पंचायत चुनाव-2026
- मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),भावी में पुनर्मतदान शांति पूर्ण संपन्न 76.44 प्रतिशत वोटिंग। जोधपुर जिले की बिलाड़ा पंचायत समिति के अंतर्गत भावी ग्राम पंचायत में पुनर्मतदान अत्यंत शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में संपन्न हुआ, जिसमें कुल 76.44 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। ग्राम पंचायत भावी में सभी 7 बूथों पर कुल 6,949 मतदाताओं में से 5,312 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
सेना में रहते हुए तीन युद्ध में भाग लिया था रणजीत सिंह थापा ने
मतदान प्रक्रिया सुबह 7:15 बजे पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से आरंभ हुई। प्रातः 10 बजे तक 1,415 मतदाताओं (20.36%) ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया,जो दोपहर 01 बजे तक बढ़कर 3,249 मतदाताओं (46.75%) और दोपहर 03:00 बजे तक 4,242 मतदाताओं (61.04%) तक पहुंच गया। सायं 06:00 बजे तक कुल 5,312 मतदाताओं ने अपने मत डाले, इस प्रकार अंतिम मतदान प्रतिशत 76.44% दर्ज किया गया।
बूथवार मतदान प्रतिशत
सुबह 7:15 बजे से शाम 6:00 बजे तक चली इस मतदान प्रक्रिया में बूथ- वार मतदान में बूथ संख्या 9 पर कुल 1,023 मतदाताओं में से 814 मतदाताओं ने वोट डाले और यहाँ 79.57% मतदान रहा, वहीं बूथ संख्या 10 पर कुल 967 में से 785 मतदाताओं के मतदान के साथ ग्राम पंचायत का सर्वाधिक 81.18% मतदान दर्ज किया गया।
इसके अलावा बूथ संख्या 11 पर 967 मतदाताओं में से 740 मतदाताओं ने वोट डालकर 76.53% मतदान दर्ज कराया, जबकि बूथ संख्या 12 पर 998 मतदाताओं में से 727 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया और यहाँ सबसे कम 72.85% मतदान रहा। इसी प्रकार बूथ संख्या 13 पर कुल 1,004 मतदाताओं में से 767 मतदाताओं ने मतदान किया जिससे यहाँ 76.39% मतदान दर्ज हुआ, बूथ संख्या 14 पर 966 में से 713 मतदाताओं ने वोट डाले और 73.81% मतदान रहा, तथा अंतिम बूथ संख्या 15 पर कुल 1,024 मतदाताओं में से 766 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग कर 74.80% मतदान दर्ज कराया।
Related posts:

सेना में रहते हुए तीन युद्ध में भाग लिया था रणजीत सिंह थापा ने

भावी के पुनर्मतदान में दोपहर 3 बजे तक 61.04 प्रतिशत वोटिंग

हत्या में प्रयुक्त पिकअप जब्त

फेसबुक के चक्कर में गंवाए एक लाख रुपए

दुकान पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने व तोड़फोड़ का आरोपी गिरफ्तार

चोपड़ के खनन एरिया में सूने स्थान से पकड़ा गया 12 हजार का इनामी

25.970 किलो अवैध डोडा-पोस्त बरामद आरोपी गिरफ्तार

नाबालिगों से छेड़छाड़ विवाद में फायरिंग के दो आरोपी गिरफ्तार

